Bihar Weather : बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Bihar Weather- बिहार में ठंड एक बार फिर तेज होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे सुबह और रात की ठिठुरन बढ़ जाएगी। जिसके चलते IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है-
HBN News Tv – (Bihar Weather Update)। बिहार में मौसम धीरे-धीरे ठंडा हो रहा है, और ठंडक महसूस होने लगी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जिसके कारण लोगों को सुबह और देर शाम में काफी ठंड लग रही है।
रविवार को राज्य में सबसे कम तापमान औरंगाबाद में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान (Bihar Weather Alert) 10.2 से 17.2 डिग्री के बीच रहा है। IMD का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और हल्की गिरावट हो सकती है, हालांकि फिलहाल कड़ाके की ठंड (cold wave alert) पड़ने की संभावना नहीं है।
रविवार को ये जिला सबसे गर्म रहा-
मौसम अपडेट के अनुसार, रविवार को किशनगंज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने कुछ इलाकों में सुबह मध्यम कोहरे की चेतावनी जारी की है। खास तौर पर पूर्णिया में Visibility 800 मीटर तक दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे कम रही। कोहरे की कमी-बढ़ोतरी से सुबह के यातायात पर असर पड़ सकता है।
तापमान में होगी गिरावट-
सोमवार से तापमान (UP Tempreature) में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की आशंका है, जिससे राज्य में ठंड का असर और तेज होगा। विशेष रूप से सीमांचल और मिथिलांचल के कई जिलों जैसे कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, अररिया और किशनगंज में सुबह के समय शीतलहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है, जहां ठंडी हवाएं चलने से लोगों को अतिरिक्त ठिठुरन महसूस हो सकती है।
घर से बाहर निकलते समय रखें ये ध्यान-
मौसम विभाग (Bihar cold alert) ने सलाह दी है कि सुबह और देर रात बाहर निकलते समय लोग सावधानी बरतें और गर्म कपड़े पहनें। जैसे-जैसे तापमान गिरेगा, ठंड का असर बढ़ेगा, इसलिए लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
First published on: November 17, 2025 12:14 PM