Bihar Ka Mausam : बिहार में भीषण ठंड का कहर, इन जिलों में छाएगा बहुत घना कोहरा
Bihar Weather : इन दिनों देश के अधिकतर इलाकों में ठंड का कहर देखा जा रहा है। ऐसे में बिहार में भी कुछ दिनों से लगातार ठंड अपने तेवर दिखा रही है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार वासियों को अभी कुछ ओर समय तक ठंड की मार झेलनी पड़ सकती है। अभी बिहार के लोगों को सर्दी से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
HBN News TV : (Bihar Weather Updates) मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया है उसके अनुसार आगामी 5 दिनों तक बिहार में ठंड ऐसे ही बनी रहने वाली है। विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिनों तक प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। ऐसे में विभाग (IMD Weather Alert) की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार विभाग के 14 जिलों के लिए कोल्ड डे के मध्यनजर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को ठंड से बचाव रखने की सलाह दी गई है।
बीते कुछ दिनों से लगातार बिहार में ठंड का कहर (Weather Of Bihar) बढ़ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी बढ़ती सर्दी से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ठंड की बात करें तो बीते 24 घंटे में बिहार में मौसम सबसे ठंडा बना रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से भी चेतावनी जारी की गई है, जिससे लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।
मौसम अपडेट के अनुसार (Latest Weather Updates) आगामी 5 दिनों तक बिहार के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। विभाग का मानना है कि ठंडी हवाओं के चलते ठंड का कहर ऐसे ही जारी रहने वाला है। इस दौरान लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
यहां के लिए अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र (Bihar weather) की ओर से प्रदेश के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार 1 व 2 जनवरी को बिहार के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी 2026 को बिहार के पटना, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, बांका, गया, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, बेगूसराय, जमुई में लोगों को भयंकर ठंड का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने यहां के लोगों के लिए चेतावनी भी जारी की है। विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के काफी क्षेत्रों में तापमान (Bihar Temperature) में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं बन रहे हैं।
इन क्षेत्रों के लिए दो दिन का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से दो दिनों के लिए प्रदेश (Weather Alert) के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आगामी दो दिनों तक पटना, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, बक्सर, भभुआ, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, शेखपुरा, गया और जमुई में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। ऐसे में विभाग ने यहां के लिए अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, समस्तीपुर, शिवहर, सीवान, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा और सीतामढ़ी में भी घना कोहरा पड़ने की संभावना के चलते विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
जानें कहां कितना रहा तापमान
बीते दिन के तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटे में गयाजी जिला सबसे ज्यादा सर्द रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान (Bihar News) 5.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। वहीं, गयाजी में घने कोहरे और ठंड के बीच दृश्यता महल 50 मीटर रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा छपरा में भी कोल्ड डे (Winter Season) रहा है। वहीं, इस बीच शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान किशनगंज का रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
First published on: December 28, 2025 10:33 PM