Bihar Weather : बिहार में बढ़ेगा कोहरा, IMD ने बताया अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
Bihar Weather : बिहार में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने वाला है। IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए नया पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। अगले 5 दिनों में तापमान में गिरावट के साथ सुबह-शाम ठिठुरन (Fog Alert Bihar) बढ़ सकती है। ऐसे में यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है-
HBN News TV – (Bihar Weather)। सर्दी की दस्तक के बाद बिहार में पहली बार न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature Bihar) दस डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। पटना समेत राज्यभर में पारा गिरने से रात की ठिठुरन बढ़ गई है। राज्य में न्यूनतम तापमान 9.6 से 15.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ, जबकि पटना (Patna Weather Today) का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री और अधिकतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई, वहीं अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बुधवार को बक्सर में राज्य का सबसे कम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार (IMD Forecast Bihar) के एक-दो इलाकों में अगले तीन दिनों तक सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, अगले पांच दिनों में अधिकांश जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। किशनगंज में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, पूर्णिया (Purnea Visibility Report) में न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर रिकॉर्ड की गई, जिससे सुबह के समय आवागमन पर हल्का असर पड़ा।
राजस्थान में बदलेगा मौसम –
राजस्थान (Rajasthan Mausam) में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है जिसका असर आगामी दिनों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 27 से 28 नवंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर व अजमेर (Ajmer Mausam) संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश होगी। वहीं 28 नवंबर को अजमेर, जयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम –
उत्तराखंड (Uttarakhand Ka Mausam) में आज मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं सुबह के समय हल्का कुहासा छाने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 2 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है जबकि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।
First published on: November 27, 2025 11:30 AM