Sapna Choudhary : 22 की उम्र में सपना चौधरी को इस डांस ने बनाया दिया स्टार
Sapna Choudhary : सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनके डांस के दीवाने दुनिया भर में है। सपना को हरियाणा में देसी क्वीन के नाम से जाना जाता है। जब सपना स्टेज पर ठुमके लगाती हैं तो फैंस मदहोश हो जाते हैं। सपना की हसीन अदाएं बूढ़ों को भी नाचने पर मजबूर कर देती हैं।
HBN News – (Sapna Choudhary)। सपना चौधरी हरियाणवी डांस इंडस्ट्री की टॉप डांसर है। इनके डांस वीडियो फैंस को खूब पसंद आते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का कोई न कोई डांस वीडियो वायरल होता नजर आ जाता है। सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) का मदमस्त डांस फैंस में जोश भर देता है। उनके डांस को देख बूढ़े भी छड़ी छोड़ नाचने लगते हैं। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। सपना फैंस की चहेती डांसर है। सपना चौधरी ने यह रूतबा बनाने के लिए बहुत महेनत की है।
डांसर नहीं बनना चाहती थी सपना चौधरी –
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का जन्म दिल्ली के महिपालपुर में सन् 1990 में हुआ था। सपना का सपना असफर बनने का था। वह कभी डांसर नहीं बनना चाहती थी, लेकिन जब सपना 14 साल की थी तब उनके पिता का देंहात हो गया। इसके बाद घर की जिम्मेदारी उनपर आ गई है। उस समय सपना के परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। घर चलाने के लिए सपना चौधरी ने रागनी प्रोग्राम करने शुरू कर दिए।
कई सालों तक रागनी कार्यक्रमों में सपना ने खूब मेहनत की। जब एक दिन रागनी प्रोग्राम के लिए सपना चौधरी गई हुई थी। वहां पर मौके पर डांसर नहीं पहुंची तो सपना चौधरी (Sapna Choudhary Hit Dance) ने हरियाणवी गाने पर डांस किया। सपना ने गाने की बीट पर ऐसा गदर डांस किया कि फैंस दीवाने हो गए।
सोशल मीडिया पर मचा दिया धमाल –
सपना चौधरी ने हरियाणवी गाने (Haryanvi songs) ढ़ाई लीटर दूध गाने पर यूनिक डांसिग स्टेप्स दिखाकर ऐसा धमाल मचाया कि हर कोई उनके डांस का दीवाना हो गया। सपना ने पहली बार स्टेज शो किया था। सपना चौधरी के करियर की शुरूआत यहीं से हुई। इसके बाद सपना चौधरी (Sapna Choudhary Viral Dance Video) के एक के बाद एक डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। फैंस बार बार सपना के डांस प्रोग्राम की डिमांड करने लगे।
गुपचुप सपना चौधरी ने की थी शादी –
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से साल 2020 में शादी की थी। सपना ने किसी को भी कानों कान शादी की खबरे नहीं होने दी। हालांकि सपना की शादी ज्यादा दिनों तक सीक्रेट नहीं रह पाई और प्रेग्नेंसी के बाद उन्हें शादी की जानकारी शेयर करनी पड़ी। सपना चौधरी की लवस्टौरी (Sapna Choudhary love story) किसी सिनेमा से कम नहीं है उनके पति वीर शारू फेमस संगीर हैं।
सपना चौधरी को इस गाने ने बना दिया स्टार –
हरियाणवी डांस (Haryanvi Dance) इंडस्ट्री को सपना चौधरी ने नई पहचान दिलाई। सपना चौधरी ने कई हिट सॉन्ग भी दिए हैं जो आज पुराने बेसक हो गए हैं। लेकिन जब बजते हैं तो फैंस को क्रेजी कर देता है। सपना चौधरी ने हरियाणवी गानों पर डांस कर इन्हें दुनिया भर में फेमस कर दिया। सपना चौधरी (Sapna Choudhary first dance) ने पहला डांस ढ़ाई लीटर दूध गाने पर किया था।
सपना का डांस फैंस को इतना ज्यादा पसंद आया कि वह रातों रात फेमस हो गई। जब सपना चौधरी की उम्र महज 22 साल थी। इसके बाद सपना ने एक के बाद एक सुपर डूपर डांस वीडियो दिए। सपना हरियाणा में ही नही बल्कि विदेशों में भी फेमस है। डांस की दुनिया में सपना ने अलग पहचान बनाई है आज डांस की दुनिया में कई नई डांसर आ चुकी है, लेकिन उनके डांस को कोई टक्कर नहीं दे सकता है।
First published on: August 14, 2025 08:28 PM