एंटरटेनमेंट

Sapna Choudhary : कभी 3100 रुपये में स्टेज शो करने वाली सपना आज इतनी फीस करती हैं चार्ज

Sapna Choudhary : हरियाणवी डांस इंडस्ट्री में सपना चौधरी नंबर वन पर है। दुनिया भर में सपना को देसी क्वीन के नाम से जाना जाता है। उनके बेजोड़ डांस के लाखों लोग दीवाने हैं। जब स्टेज पर सपना चौधरी ठुमके लगाती हैं तो बूढ़ों में भी जोश भर जाता है।

HBN News TV (Sapna Choudhary)। आज के समय में सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनके डांस को लाखों करोड़ों लोग पसंद करते हैं जब वह स्टेज पर लटके झटके दिखती हैं तो फैंस मदहोश हो जाते हैं। हरियाणा में सपना चौधरी को देसी क्वीन के नाम से जाना जाता है, लेकिन सपना चौधरी की शुरुआती दौर के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

 

मजबूरी में करना पड़ा डांस – 

 

सपना चौधरी को मजबूरी में डांस (Sapna Choudhary Dance Video) की दुनिया में कदम रखना पड़ा था। वह पढ़ लिखकर अफसर बनना चाहती थी, लेकिन छोटी उम्र में सिर से पिता का साया उठ गया और घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई, घर को चलाने के लिए सपना चौधरी को स्टेज शो करने पड़े।

 

रागीन से की थी शुरूआत – 

Gori Nagori Dance : गोरी नागोरी ने किया मदमस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल

 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) ने शुरुआत रागनी प्रोग्राम से की थी। उन्होंने पिता के देंहात के बाद एक आर्केस्ट्रा ग्रुप को ज्वाइन किया। इसके बाद सपना ने हरियाणवी गानों पर स्टेज शो करना शुरू कर दिया। पब्लिक को सपना का डांस इतना ज्यादा पसंद आया कि उनके स्टेज प्रोग्राम की बार-बार डिमांड होने लगी।

 

इस गाने से सपना चौधरी हुई हिट – 

 

सपना चौधरी ने 21 साल की उम्र में डांस की शुरुआत की थी, दरअसल हुआ यह कि जहां सपना चौधरी रागिनी गाने के लिए गई थीं, वहां रागनी कंपटीशन में आइटम सॉन्ग पर डांस करने के लिए जिस डांसर को बुलाया गया था, वह नहीं पहुंची। फिर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के कंधों पर एक डांस की जिम्मेदारी आ गई।

सपना चौधरी ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और ढाई लीटर दूध गाने पर झंडू के साथ गजब का डांस किया कि सपना चौधरी के डांस की हर जगह डिमांड होने लगी।

Sapna Choudhary Dance : चटक-मटक नाची सपना चौधरी, डांस देख लोग हैरान

 

सोशल मीडिया पर मचा दिया तहलका – 

 

सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। जब सपना चौधरी ने हरियाणवी गाने (Haryanvi Song) ढाई लीटर दूध गाने पर हसीन अदाएं दिखाई तो फैंस दीवाने हो गए। उनका यह पहला डांस प्रोग्राम था। फैंस को सपना का डांस इतना पसंद आया कि वह उनकी वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर की। सपना चौधरी के डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया।

हर कोई करने लगा सपना के डांस की डिमांड – 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) का बेजोड़ डांस वीडियो देख हर कोई उनके डांस को देखने को बेताब था। धीरे-धीरे सपना चौधरी रागनी गाने छोड़कर डांस में अपना करियर शुरू कर दिया। सपना चौधरी को फैंस से इतना प्यार मिला कि वह हिट हो गई। सपना चौधरी ने अपने डांस के दम पर दौलत और शोहरत कमाई। इसके बाद सपना चौधरी ने तेरी आंख्या का काजल गाने पर डांस किया यह डांस वर्ल्ड वाइड फेमस हो गया।

 

Gori Nagori ka Dance : गोरी नागोरी ने स्टेज पर हिलाया शरीर का अंग-अंग, फैंस हुए दीवाने

कभी 3100 रुपये लेने वाली सपना की आज ये है फीस

 

इस समय ऐसा था, जब सपना चौधरी अपनी स्टेज (Sapna Choudhary Stage Fees) प्रोग्राम के लिए 3100 फीस लेती थी, लेकिन जब सपना चौधरी ने एक के बाद एक हिट डांस वीडियो दिए। उसके  बाद हर कोई उनका स्टेज शो देखने की चाह रखने लगा। लोग उनके स्टेज शो के लिए मुंह मांगी कीमत देने को तैयार होने लगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक आज सपना चौधरी एक स्टेज शो करने के लिए 20 से 50 लख रुपए तक चार्ज करती है। सपना चौधरी आज दुनिया भर में फेमस है।

First published on: August 13, 2025 10:01 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading