बिजनेस

CIBIL Score खराब होने पर भी मिलेगा लोन, यह है आसान तरीका

CIBIL Score  - कई लोग खराब सिबिल स्कोर की वजह से बैंक से लोन नहीं ले पाते, लेकिन अब चिंता की जरूरत नहीं है. अगर आपका सिबिल स्कोर कम है, फिर भी एक आसान तरीका आपको तुरंत लोन दिला सकता है. दरअसल, बैंक FD के बदले बिना ज्यादा कागजी कार्रवाई के तुरंत लोन मंजूर कर देते हैं, जिससे जरूरत के समय पैसों की दिक्कत नहीं होती-

HBN News TV – (CIBIL Score)। आज के समय में लोग हर जरूरत के लिए लोन लेते हैं, लेकिन खराब या नेगेटिव सिबिल स्कोर होने पर बैंक तुरंत लोन देने से मना कर देते हैं. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक स्मार्ट विकल्प हमेशा मौजूद रहता है-

Fixed Deposit (FD) पर मिलने वाला लोन। यह विकल्प तीन तरह से फायदे देता है। पहला, बिना किसी लंबी प्रक्रिया के तुरंत लोन मिल जाता है; दूसरा, यह पर्सनल लोन की तुलना में काफी सस्ता होता है; और तीसरा, समय पर भुगतान करने से आपका CIBIL स्कोर भी सुधर जाता है।

 

कम CIBIL Score होने पर क्या बैंक देंगे मंजूरी-

 

CIBIL Score किसी व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री और लोन चुकाने की क्षमता को बताता है। आमतौर पर 750 से ऊपर का स्कोर होने पर बैंक आसानी से लोन दे देते हैं, जबकि 600 से कम या निगेटिव स्कोर पर लोन मिलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन FD (Fixed Deposit) पर मिलने वाले लोन में सिबिल स्कोर का ज्यादा असर नहीं पड़ता। बैंक तुरंत लोन मंजूर कर देते हैं क्योंकि FD उनका सिक्योरिटी कवरेज होता है। जरूरत पड़ने पर बैंक आपकी एफडी से बकाया रकम समायोजित भी कर सकता है।

 

कितना मिलेगा लोन-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

FD पर लोन का मतलब है कि आप अपने एफडी को तोड़ने के बदले बैंक से उसके बदले पैसा उधार ले लेते हैं। ये लोन आपके FD के अमाउंट (amount) का एक निश्चित प्रतिशत होता है। आमतौर पर बैंक FD राशि का 75% से 90% तक लोन देते हैं। उदाहरण के तौर पर- अगर आपकी FD ₹2 लाख की है, तो बैंक आपको 1.5 से 1.8 लाख तक लोन दे सकता है।

 

सस्‍ता होता है लोन-

 

एफडी पर मिलने वाला लोन इसलिए भी बेहतर ऑप्‍शन है क्‍योंकि ये पर्सनल लोन (personal loan) के मुकाबले काफी सस्‍ता पड़ता है। आमतौर पर FD पर मिलने वाले लोन की ब्याज दर उस एफडी पर मिल रहे ब्‍याज से 1-2% ज्यादा होती है। जैसे- अगर FD पर 7% ब्याज है, तो लोन पर 8–9% ब्याज देना पड़ सकता है।

 

सिबिल सुधारने का अवसर –

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

एफडी पर लोन उनके लिए बेहतरीन मौका है जिनका सिबिल स्‍कोर माइनस में है यानी उसकी सिबिल हिस्‍ट्री ही मौजूद नहीं है। ऐसे लोग इस लोन के जरिए अपने सिबिल का मीटर चालू कर सकते हैं और समय से रीपेमेंट करके अपने सिबिल स्‍कोर को अच्‍छा कर सकते हैं।

लोन अप्रूवल में लगने वाला समय-

FD पर लोन को “इंस्टेंट लोन” (instant loan) भी कहा जाता है क्योंकि इसका अप्रूवल बहुत तेजी से होता है। ज्यादातर बैंकों में ये प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमेटेड और पेपरलेस होती है. ऑनलाइन नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप से भी ये लोन कुछ ही मिनटों में अप्रूव हो जाता है।

 

FD पर लोन लेने के कई फायदे-

FD पर लोन के लिए CIBIL स्कोर की जांच नहीं होती, क्योंकि बैंक को जोखिम कम होता है। इस कारण अप्रूवल मिनटों में मिल जाता है। इसकी ब्याज दर पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड की तुलना में काफी कम होती है. समय पर भुगतान करने से क्रेडिट रिकॉर्ड (credit record) सुधरता है और स्कोर तेजी से बढ़ता है। कई बैंक इस पर कोई प्रोसेसिंग चार्ज (processing charge) या जल्दी चुकाने पर पेनल्टी नहीं लगाते, जिससे यह एक लाभदायक विकल्प बन जाता है।

CIBIL Score में कितना सुधार होता है?

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

आपका CIBIL स्कोर 600 से नीचे होने पर भी, FD पर लोन लेना और उसकी EMI 6 महीने तक समय पर चुकाना आपके स्कोर को 50 से 100 पॉइंट तक बढ़ा सकता है। यह इसलिए होता है क्योंकि लोन की नियमित अदायगी आपके रिपेमेंट रिकॉर्ड (repayment record) पर सकारात्मक प्रभाव डालती है, जिससे आपकी क्रेडिटयोग्यता सुधरती है।

 

इन बातों का रखें खास ध्यान-

लोन चुकाने में चूक होने पर बैंक आपकी FD को तोड़ सकता है। FD पर लोन लेने से ब्याज कम नहीं होता, लेकिन लिक्विडेशन में देरी हो सकती है। लोन हमेशा उसी बैंक से लें जहां आपकी FD है।

First published on: November 14, 2025 01:57 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading