Year end 2025 : 2025 में Real Estate में दिखा तगड़ा बूम, 700 करोड़ तक का बिका एक अपार्टमेंट
Real Estate : एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि साल 2025 रियल एस्टेट मार्केट के लिए यादगार रहा। इस दौरान लग्जरी प्रॉपर्टीज में भारी निवेश देखा गया, जिसमें कुछ अपार्टमेंट की कीमत 700 करोड़ रुपये तक पहुंची। अमीर निवेशकों ने मुंबई और गुरुग्राम जैसी प्रमुख जगहों पर प्रीमियम अपार्टमेंट्स (gurugram premium apartments) खरीदे, जिससे सेक्टर में बूम और लग्जरी रियल एस्टेट की मांग बढ़ी-
HBN News TV (Luxury Real Estate Deals) – साल 2025 में रियल एस्टेट सेक्टर में लग्जरी प्रॉपर्टीज की डील्स (Property Rates) ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अमीरों ने प्रीमियम प्रॉपर्टीज पर भारी निवेश किया, जिसमें अपार्टमेंट्स, विला और कमर्शियल स्पेस (commercial space) शामिल हैं। इन सौदों ने बाजार का रुझान और निवेशकों की प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं।
पानी की तरह बहाया अमीरों ने पैसा –
साल 2025 रियल एस्टेट मार्केट (real estate market) के लिए कई लिहाज से यादगार रहा। इस दौरान अमीर निवेशकों ने कई लग्जरी प्रॉपर्टीज में भारी निवेश किया और प्रीमियम प्रॉपर्टीज (premium properties) पर बड़े पैमाने पर पैसा खर्च किया।
700 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट-
साल 2025 की सबसे महंगी रियल एस्टेट डील मुंबई (real estate deals mumbai) के वर्ली स्थित नमन जाना प्रोजेक्ट में हुई। इस प्रोजेक्ट में दवा कंपनी USV की चेयरपर्सन लीना गांधी तिवारी ने 639 करोड़ रुपये में अपार्टमेंट खरीदा। स्टांप ड्यूटी और जीएसटी (GST) मिलाकर कुल कीमत लगभग 700 करोड़ रुपये पहुंच गई।
369 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट-
फेमी कैरी के फाउंडर जे.पी. तपारिया (J.P. Taparia, Founder of Fami Carry) ने मालाबार हिल्स, साउथ मुंबई में सी-व्यू ट्रिप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा। इस प्रॉपर्टी की कीमत 369 करोड़ रुपये है और यह 27,160 स्क्वायर फीट क्षेत्र में फैली हुई है।
225.76 करोड़ रुपए का ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट-
गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चीफ ब्रांड ऑफिसर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर तान्या दुबाश (Tanya Dubash, Chief Brand Officer and Executive Director, Godrej Industries Limited) ने वर्ली के नमन जाना प्रोजेक्ट में 225.76 करोड़ रुपये का ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है।
380 करोड़ रुपए के चार अपार्टमेंट्स-
दिल्ली-एनसीआर के एक बिजनेसमैन ने गोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम में DLF Dahlias प्रोजेक्ट के चार लक्जरी अपार्टमेंट 380 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। ये चारों अपार्टमेंट मिलाकर कुल 35,000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में फैले हुए हैं।
दीपेंद्र गोयल ने खरीदा अपार्टमेंट-
जोमेटो के सीईओ दीपेंद्र गोयल ने DLF Camellias प्रोजेक्ट में 52.3 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा है। इस सौदे पर उन्होंने 3.66 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी (stamp duty) भी चुकाई है।
First published on: December 29, 2025 03:40 PM