बिजनेस

एक साल की FD पर कौन दे रहा ज्यादा रिटर्न? जान लें 8 बैंकों की ब्याज  दरें

FD interest rates - अगर आप भी बहुत कम समय के लिए निवेश करना चाहते हैं और अधिक रिटर्न पाने की लालसा रखते हैं तो आज हम आपको अपनी इस खबर में उन 8 बैंकों की एफडी (bank fd) के बारे में बताने जा रहे है जो एक साल की एफडी पर अन्य बैंकों की तुलना में अधिक रिटर्न दे रहे हैं... चलिए आइए नीचे खबर में फटाफट चेक कर लेते है इन बैंकों की लिस्ट-

HBN News Tv- (FD interest rates)। आज के समय में निवेश के कई विकल्प उपलब्ध हैं। जहां अधिकतर लोग शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में पैसा लगा रहे हैं, वहीं बहुत से लोग अभी भी बैंक एफडी जैसे सुरक्षित निवेश को प्राथमिकता देते हैं। एफडी में फिक्स रिटर्न मिलता है, जो शेयर बाजार के संभावित नकारात्मक रिटर्न के विपरीत एक निश्चित ब्याज दर सुनिश्चित करता है। हालांकि, कुछ निवेशक कम समय के लिए निवेश (investment tips) करना चाहते हैं और अधिक रिटर्न की तलाश में हैं।

 

ऐसे में अगर आप भी बहुत कम समय के लिए निवेश करना चाहते हैं और अधिक रिटर्न पाने की लालसा रखते हैं तो आज हम आपको अपनी इस खबर में उन 8 बैंकों की एफडी (Fixed Deposit Interest Rate) के बारे में बताने जा रहे है जो एक साल की एफडी (FD) पर अन्य बैंकों की तुलना में अधिक रिटर्न दे रहे हैं-

 

एक साल की FD पर ये बैंक दे रहे ज्यादा रिटर्न-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank fd rates) अपने ग्राहकों को शानदार ब्याज दे रहा है। बैंक आम नागरिकों को अपने एक साल के टर्म डिपॉजिट पर 6.25% और सीनियर सिटीजन को 6.75 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

ICICI बैंक 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है और सीनियर सिटीजन को 6.75 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

 

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank FD Interest Rate) भी आम नागरिकों और सीनियर सिटीजन को एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर क्रमशः 6.25प्रतिशत और 6.75 प्रतिशत इंटरेस्ट देता है।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

फेडरल बैंक भी आम और सीनियर सिटीजन को एक साल की FD पर क्रमशः 6.25 प्रतिशत और 6.75 प्रतिशत इंटरेस्ट देता है। सबसे ज्यादा रिटर्न (6.70%) 999 दिन की डिपॉजिट टेन्योर पर मिलता है।

 

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI Bank fd Rates) आम नागरिकों को एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.25% और सीनियर सिटीजन को 6.75 प्रतिशत का इंटरेस्ट देता है।

यूनियन बैंक (Union Bank FD Rates) आम नागरिकों को 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.40 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन्स को 6.90% ब्याज देता है।

 

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

केनरा बैंक (Canara Bank FD Rates) 1 साल की फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आम नागरिकों को 6.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीज़न्स को 6.75% ब्याज देता है। 444 दिनों की FD पर सबसे ज़्यादा 6.50 प्रतिशत और 7 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है।

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank FD Rates) आम नागरिकों को 6.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीज़न्स को 6.75 प्रतिशत ब्याज देता है।

First published on: November 07, 2025 01:05 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading