Gold Rate Today : आज चमका सोने का दाम, जानिये 10 ग्राम का रेट
Gold Rate : सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। बता दें कि आज सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी (Gold Rate Hike) आने की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। आइए जानते हैं आज 10 ग्राम सोने का क्या रेट है।
HBN News TV-(Gold Price) लगातार गिर रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। बता दें कि आज सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी (Gold Price Update) आने की वजह से निवेशकों को लाभ हो रहा है। आने वाले दिनों में कीमतों में तेजी का ये दौर बना रहने वाला है। खबर में जानिये आज सोने का क्या रेट चल रहा है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
आज सुबह से ही सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 1,30,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई में सोने की कीमत (Sone ki kemat) 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। वहीं अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने दिसंबर की मीटिंग में प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की गई है। अब ये ब्याज दर 3.50-3.75 प्रतिशत पर आ गई है।
इसकी वजह से सोने में निवेश का विकल्प बढ़ता चला जा रहा है। प्रमुख ब्याज दर घटने की वजह से बॉन्ड पर यील्ड कम होने की संभावना लगाई जा रही है। इसकी वजह से निवेशक (Gold Investment) सोने जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4201.70 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है।
दिल्ली में सोने का रेट-
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो ये 1,30,470 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram Gold Price) पर चल रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 119610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने की कीमत-
फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Price) 1,19,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो ये 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में गोल्ड प्राइज-
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत (24K Gold Price) के बारे में बात करें तो ये 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
जानिये आपके शहर में सोने का रेट-
दिल्ली
22 कैरेट सोना – 119610 रुपये
24 कैरेट सोना – 130470 रुपये
मुंबई
22 कैरेट सोना – 119460 रुपये
24 कैरेट सोना – 130320 रुपये
अहमदाबाद
22 कैरेट सोना – 119510 रुपये
24 कैरेट सोना – 130370 रुपये
चेन्नई
22 कैरेट सोना – 119460 रुपये
24 कैरेट सोना – 130320 रुपये
कोलकाता
22 कैरेट सोना – 119460 रुपये
24 कैरेट सोना – 130320 रुपये
हैदराबाद
22 कैरेट सोना – 119460 रुपये
24 कैरेट सोना – 130320 रुपये
जयपुर
22 कैरेट सोना – 119610 रुपये
24 कैरेट सोना – 130470 रुपये
भोपाल
22 कैरेट सोना – 119510 रुपये
24 कैरेट सोना – 130370 रुपये
लखनऊ
22 कैरेट सोना – 119610 रुपये
24 कैरेट सोना – 130470 रुपये
चंडीगढ़
22 कैरेट सोना – 119610 रुपये
24 कैरेट सोना – 130470 रुपये
चांदी का ये है रेट-
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की जा रही है। आज चांदी का भाव 1,99,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में 114 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की जा रही है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 61.60 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।
एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी-
इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 67 प्रतिशत तक बढ़ गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां और रुपये-डॉलर की दर लगभग समान बनी रहती है या फिर रुपया कमजोर (Gold Price Hike reason) हो जाता है तो फिर 2026 में सोने की कीमत 5 प्रतिशत से 16 प्रतिशत और बढ़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमते के बारे में बात करें तो इस साल अब तक लगभग 60 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं।
First published on: December 11, 2025 05:13 PM