बिजनेस

Weather Update : 72 घंटे शीतलहर चलने का अलर्ट, अगले 4 दिन होगी गरज चमक के साथ भारी बारिश

Weather Update : देश भर में तेजी से मौसम बदल रहा है। लगातार तापमान में गिरावट आ रही है और सुबह-शाम ठंड बढ़ रही है। उत्तर और मध्य भारत समेत देश के कई हिस्सों में तापमान में बड़ी गिरावट आ रही है। वहीं, इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 72 घंटे शीत लहर चलने की भी चेतावनी जारी की है।

HBN News Tv – (Weather Update)। देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। अब ज्यादातर जगहों पर सुबह और शाम के समय धुंध नजर आने लगी है। ठंड ने अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं और गर्मी ने विदाई ले ली है। उत्तर भारत समेत कई और हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। वहीं दक्षिण भारत में मानसून के जाने के बाद भी बारिश (IMD Rain Alert) का सिलसिला जारी है। मौसम को लेकर विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले कई दिनों तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

14 से 19 तारीख तक होगी बारिश –

 

मौसम विभाग (Kal Ka Mausam) ने 14 नवंबर से 18 नवंबर तक तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 13 नवंबर और 17 से 19 नवंबर के दौरान केरल और माहे में मध्यम से भारी बारिश (Weather Update) होने का अनुमान है। इसके अलावा, 17 से 19 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में मूसलाधार बारिश होगी।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

चलेगी शीतलहर –

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत समेत देश के कई और हिस्सों में आने वाले दिनों में शीतलहर का दौर जारी रह सकता है। आईएमडी (IMD Weather) के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में 16 नवंबर तक शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

14 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश (MP Weather Update) में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है और 15, 16 नवंबर को भी कई जगहों पर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, 13 से 16 नवंबर के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर सर्द हवाएं चलने का अनुमान है। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम –

राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) में तापमान तेजी से गिर रहा है। फतेहपुर में बीती रात सबसे कम 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान 7 से 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से लगभग 1 से 2 सेल्सियस डिग्री कम है। बीती रात राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ।

यहां होगी गरज चमक के साथ बारिश –

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

मौसम विभाग (Mausam update) के ताजा अपडेट के मुताबिक 14 नवंबर से 18 नवंबर के दौरान तमिलनाडु के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज के साथ छीटों के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना है। 14 और 17 नवंबर के दौरान केरल और माहे में मौसम विभाग ने बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 17 से 19 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बादल बरसेंगे।

 

 

First published on: November 14, 2025 06:15 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading