बिजनेस

UP Gold Price : यूपी में बढ़ा सोने का दाम, जान लें 10 ग्राम का भाव

Gold Price Today : उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतों में आज तेजी दर्ज की जा रही है। आज सोना एक बार फिर से नए शिखर पर पहुंच गया है। सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में तेजी का ये दौर आने वाले दिनों में भी बरकरार रहने वाली है। कुछ एक्सपर्ट्स का तो मानना है कि साल का अंत भी सोने की कीमतों में तेजी के साथ ही होने वाला है।

HBN News TV-(Gold Price) साल 2025 की शुरुआत में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी, वहीं अब साल का अंत आने वाला है। ऐसे में साल 2025 के आखिरी महीने में भी सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में तेजी आई है। ऐसे में ये साल निवेशकों के लिए ये साल काफी ज्यादा फायदेमंद रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

शहरों के हिसाब से जानिये सोने की कीमत-

उत्तर प्रदेश में आज सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। आज लखनऊ, (Lucknow Gold Price) नोएडा, गोरखपुर, कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में सोने की कीमतों में तेजी आई है। आज यानी 16 दिसंबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 1,35,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

22 कैरेट सोने का दाम-

अगर आज आप 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की खरीदी करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,24,260 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। हालांकि, 18 कैरेट सोने की कीमत (18K Gold Rate) 1,01,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो चांदी की कीमत 2,03,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

सही समय आने पर खरीदें सोना-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

दरअसल, आज के दौर में सोना सिर्फ गहना ही नहीं, बल्कि मुश्किल समय में मजबूत सिक्योरिटी भी बनकर सामने आ रहा है। इसकी वजह से लोग 2026 में सोने के रेट (Gold Price in 2026) के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। इसकी वजह से वे सही समय पर सोने की खरीदी या फिर निवेश कर सकते हैं।

सोने की मांग में आई तेजी-

एक्सपर्ट्स ने बताया है कि महंगाई और ग्लोबल रिस्क से बचाव करने के लिए निवेशक सोने को एक मजबूत एसेट के तौर पर मान रहे हैं। इस साल सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीद, जियो पॉलिटिकल टेंशन और डॉलर (Gold Price In Dollar) की कमजोरी की वजह से सोने की मांग में तेजी दर्ज की जा रही है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

इस समय करें सोने में निवेश-

एक्सपर्ट्स ने बताया है कि फिलहाल गोल्ड में निवेश का माहौल सही है, हालांकि एकमुश्त निवेश की जगह SIP या STP से निवेश करना बेहतर होने वाला है। इसकी वजह के बारे में बता करें तो सोना (Sone ka rate) पहले से काफी ऊपर चल रहा है। सुरक्षित निवेशकों के लिए गोल्ड में 8-12 फीसदी तक और ज्यादा रिस्क लेने वालों के लिए 12-17 प्रतिशत तक का हिस्सा रखना सुरक्षित माना जा रहा है।

First published on: December 16, 2025 07:11 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading