बिजनेस

1 लाख की FD पर Union Bank दे रहा है 22,239 रुपये का रिटर्न, चेक करें कैलकुलेशन

Union Bank of India - यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपनी 3 साल की एफडी स्कीम पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। अगर कोई ग्राहक 1 लाख रुपये जमा करता है तो मैच्योरिटी पर अच्छी खासी राशि मिलती है। सामान्य, वरिष्ठ और अति वरिष्ठ- तीनों श्रेणियों के ग्राहकों के लिए ब्याज दरें (Interest rates for customers) अलग हैं, जिससे रिटर्न में भी अंतर दिखाई देता है...ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में समझ लेते है इस बैंक की एफडी के ब्याज दरों का कैलकुलेशन-

HBN News TV (Union Bank of India Saving Schemes) – आरबीआई (Reserve Bank Of India) ने इस साल रेपो रेट में कुल 1.25 प्रतिशत की कमी की है, जिससे यह घटकर 5.25 प्रतिशत पर आ गया। आमतौर पर रेपो रेट (repo rate) कम होने पर लोन के साथ एफडी की ब्याज दरें भी नीचे आती हैं। इसके बावजूद इस समय कई बैंक अपनी एफडी स्कीम्स पर अभी भी आकर्षक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज हम आपको यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India FD Schemes) की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर आप 22,239 रुपये तक का फिक्स ब्याज पाया सकते है।

400 दिनों की एफडी पर यूनियन बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया वर्तमान में अपनी एफडी स्कीम्स पर 2.75 प्रतिशत से 7.05 प्रतिशत तक की ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (fd) खोली जा सकती है, जिसमें अलग-अलग टेन्योर पर अलग ब्याज दरें लागू होती हैं।

ये बैंक अपनी 400 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम (special fd scheme) पर सामान्य ग्राहकों को 6.30 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.80 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (senior citizen fd rates) को 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। वहीं 3 साल की अवधि वाली एफडी में सामान्य ग्राहकों के लिए 6.00 प्रतिशत, वरिष्ठों के लिए 6.50 प्रतिशत और अति वरिष्ठों के लिए 6.75 प्रतिशत की दर लागू है।

1 लाख रुपये की एफडी पर मिल सकता है 22,239 रुपये तक फिक्स ब्याज-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

अगर कोई सामान्य ग्राहक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 3 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कुल 1,19,562 रुपये मिलेंगे, जिसमें 19,562 रुपये ब्याज शामिल है। अगर आप एक सीनियर सिटीजन हैं और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 3 साल की एफडी (3 Year FD in Union Bank of India) में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,21,341 रुपये मिलेंगे, जिसमें 21,341 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।

इसी तरह, अति वरिष्ठ नागरिकों (very senior citizens) के लिए 3 साल की एफडी पर रिटर्न और बेहतर हो जाता है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1 लाख रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी (maturity) पर कुल 1,22,239 रुपये मिलते हैं, जिसमें 22,239 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

First published on: December 31, 2025 02:07 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading