FD पर ये बैंक दे रहे सीनियर सिटीजंस को सबसे ज्यादा ब्याज
FD Rates : अगर आप सीनियर सिटिजन है और एफडी में पैसा लगाने की सोच रहे है तो यह सही समय माना जा रहा है, क्योंकि मौजूदा समय में कई बड़े बैंक 7 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। सुरक्षित निवेश और स्थिर रिटर्न चाहने वालों के लिए ये स्कीमें बेहद फायदेमंद हैं। ऐसे में एफडी कराने से पहले इन 7 टॉप बैंकों की ब्याज दरें जरूर चेक कर लें-
HBN News TV – (FD Rates)। अगर आप सीनियर सिटिजन हैं और अपनी सेविंग्स को सुरक्षित जगह पर रखकर अच्छा ब्याज कमाना चाहते हैं, तो आपके लिए एफडी (FD) एक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है। लेकिन FD खुलवाने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों (FD interest rate) की तुलना करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर कौन-कौन से बड़े बैंक सीनियर सिटीजंस को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।
HDFC Bank –
देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक सीनियर सिटिजंस (senior citizens fd rate) को 18-21 महीने की एफडी पर 7.1% ब्याज देता है। वहीं 1 से 5 साल की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर 6.75% से 6.9% के बीच रहती है।
आईसीआईसीआई बैंक –
देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank fd rates) में सीनियर सिटिजंस को 2-5 साल की टेन्योर पर 7.2% ब्याज मिलता है। 1 साल की एफडी पर बैंक 6.75% ब्याज देता है।
कोटक महिंद्रा बैंक –
ये बैंक 391 दिन से लेकर 2 साल से कम अवधि वाली एफडी (Kotak Mahindra Bank FD Rate) पर 7.2% ब्याज मिलता है. 1 साल की एफडी पर सीनियर सीटिजंस को 6.75% ब्याज दिया जाता है.
फेडरल बैंक –
ये बैंक 36 महीने की एफडी (Federal Bank FD Rate) पर सीनियर सिटीजंस को 7.2% का ब्याज देता है. 1 साल की अवधि पर बैंक 6.75% ब्याज ऑफर करता है.
भारतीय स्टेट बैंक –
ये बैंक 5 से 10 साल की एफडी पर 7.05% ब्याज देता है. इसमें एसबीआई वी केयर स्कीम (SBI V Care Scheme) के तहत 50 बेसिस प्वाइंट का एडिशनल फायदा शामिल है.
केनरा बैंक –
ये बैंक (Canara Bank FD Rates) में 444 दिन की एफडी पर 7% ब्याज मिलता है. 1 साल की एफडी पर बैंक सीनियर सिटीजंस को 6.75% ब्याज देता है.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया –
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक (Union Bank Of India FD Rate) सीनियर सिटीजंस को 3 साल की एफडी पर 7.1% ब्याज देता है। वहीं 1 साल की अवधि पर ब्याज दर 6.9% रहती है।
First published on: December 01, 2025 02:50 PM