बिजनेस

FD पर ये बैंक दे रहे हैं 8 प्रतिशत ब्याज, निवेश कर उठाएं लाभ

FD Interest Rates : वैसे तो आज के समय में मार्केट में इन्वेस्टमेंट के कई ऑप्शन मौजुद है, लेकिन फिर भी सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के लिहाज से लोगों का भरोसा बैंक एफडी पर बना हुआ है। इस समय में कई बैंक आम नागरिकों को एफडी पर 8 प्रतिशत ब्याज (FD Interest Rates) ऑफर कर रहे हैं। आप इन बैंकों की एफडी में निवेश कर बंपर ब्याज का लाभ ले सकते हैं। आइए खबर मे जानते हैं इन बैंकों के बारे में।

HBN News TV (FD Interest) अगर आप भी हाल फिलहाल में बैंक एफडी में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। इस समय में कई बैंक 5 साल की एफडी (Bank Fd Interest Rate) पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बताने वाले हैं जो कि FD पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

 

जानिए कितनी है एफडी की मैक्सिमम लिमिट

वैसे तो कई ऐसे बैंक है, जो आम नागरिकों यानी 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए 5 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर 8 प्रतिशत का इंटरेस्ट दे रहे हैं, जिसकी मैक्सिमम लिमिट 3 करोड़ रुपये के आस-पास है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

किन बैंकों पर कितना मिल रहा ब्याज

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) की ओर से 5 साल की FD पर बंपर ब्याज दिया जा रहा है। बता दें कि इस बैंक की ओर से 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए 5 साल के टर्म वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8 प्रतिशत का इंटरेस्ट दिया जा रहा है। वहीं, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank Fd Rates) की ओर से आम नागरिकों के लिए पांच साल के टर्म वाले FD पर 8 प्रतिशत का इंटरेस्ट दिया जा रहा है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से बैंक FD पर 7.2 प्रतिशत का इंटरेस्ट दिया जा रहा है।

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

कब काटा जाता है ब्याज पर TDS

दरअसल, सबसे पहले तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर एफडी से टीडीएस कैसे कटता है। जैसे की अगर किसी खास बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) से 1 लाख रुपये से ज्यादा का ब्याज दिया जाता है, तो बैंकों को सोर्स पर टैक्स डिडक्टेड (Tax Deduction Source) जरूर कटता है। बता दें कि TDS कोई एक्स्ट्रा टैक्स नहीं है।

 

आप टीडीएस को रिफंड के तौर पर वापस पा सकते हैं या अपना इनकम टैक्स रिटर्न (income tax return) फाइल करते समय अपनी कुल टैक्स देनदारी में इसे जोड़ सकते हैं। अगर आप टैक्स रिफंड के लिए एलिजिबल हैं, तो आप उस रिफंड पर ब्याज के लिए भी एलिजिबल हैं।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

First published on: December 06, 2025 05:01 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading