बिजनेस

LIC की ये हैं सबसे दमदार स्कीमें, पैसों की पूरी सुरक्षा के साथ मिल रहा है शानदार रिटर्न

LIC - एलआईसी अपनी भरोसेमंद और सुरक्षित योजनाओं के लिए जाना जाता है। 2025 में एलआईसी ने कई दमदार स्कीमें पेश की हैं, जो निवेशकों को मजबूत लाइफ कवर, टैक्स लाभ (tax benefit) और आकर्षक रिटर्न एक साथ देती हैं। यदि आप सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर कमाई चाहते हैं, तो ये स्कीमें बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है एलाआईसी की सभी स्कीमों के बारे में विस्तार से-

HBN News TV – (LIC Schemes) भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपनी भरोसेमंद पॉलिसियों के लिए हमेशा से मशहूर रहा है। साल 2025 में निगम ने कुछ नई स्कीमें पेश की हैं और कई लोकप्रिय योजनाओं को और बेहतर रूप में आगे बढ़ाया है। ये योजनाएं निवेशकों को सुरक्षा के साथ आकर्षक रिटर्न का संतुलन देती हैं। अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित रखना चाहते हैं और लंबे समय में अच्छी कमाई की तलाश में हैं, तो LIC की ये स्कीमें आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

LIC Bima Kavach – 

यह एक हाई-कवर टर्म इंश्योरेंस प्लान है, जिसे 2025 के आखिर में लॉन्च किया गया है। Bima Kavach में पॉलिसीधारक ₹2 करोड़ या उससे अधिक का सम एश्योर्ड चुन सकते हैं, और इसमें 100 वर्ष की उम्र तक का कवरेज मिलता है। यह योजना खास तौर पर उन परिवारों के लिए बेहतर विकल्प है, जो लंबी अवधि के लिए मजबूत जीवन सुरक्षा (life safety) और भविष्य में बड़े वित्तीय लाभ की तलाश में हैं।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

LIC New Jeevan Shanti Policy-

LIC New Jeevan Shanti योजना रिटायरमेंट के लिए एक मजबूत पेंशन विकल्प मानी जाती है। इसमें पॉलिसीधारक एकमुश्त राशि निवेश कर जीवनभर नियमित पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में न्यूनतम निवेश ₹1.5 लाख है, जबकि जरूरत और क्षमता के अनुसार अधिक निवेश भी किया जा सकता है। पांच साल के लॉक-इन पीरियड (lock-in period) के बाद निवेश की राशि के अनुसार मासिक पेंशन शुरू हो जाती है। निवेश जितना ज्यादा होगा, पेंशन उतनी ही अधिक मिलेगी, जिससे बढ़ती उम्र में आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित होती है।

LIC Jeevan Anand Policy-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

LIC जीवन आनंद पॉलिसी आम निवेशकों के लिए एक किफायती और लाभदायक विकल्प मानी जाती है, क्योंकि इसका प्रीमियम जेब पर भारी नहीं पड़ता। उदाहरण के तौर पर, 35 वर्ष की उम्र में 5 लाख रुपये सम एश्योर्ड के साथ 35 साल की पॉलिसी लेने पर सालाना करीब ₹16,300 यानी लगभग ₹1,400 मासिक प्रीमियम देना होगा। पूरी अवधि में कुल लगभग ₹5.70 लाख का निवेश होगा, जबकि मैच्योरिटी पर बोनस (maturity bonus) सहित लगभग ₹25 लाख का रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। इसके अलावा इस पॉलिसी पर टैक्स बेनिफिट भी मिलता है।

LIC Jeevan Shiromani Policy-

LIC जीवन शिरोमणि पॉलिसी उन निवेशकों के लिए उपयुक्त मानी जाती है, जिनकी आय अधिक है और जो सुरक्षित निवेश के साथ मजबूत रिटर्न चाहते हैं। यह एक गैर-लिंक्ड और व्यक्तिगत जीवन बीमा योजना (life insurance policy) है, जिसमें सीमित समय तक प्रीमियम भरकर लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई व्यक्ति 30 वर्ष की उम्र में 20 साल की पॉलिसी लेकर 1 करोड़ रुपये का सम एश्योर्ड चुनता है, तो उसका वार्षिक प्रीमियम करीब ₹7.59 लाख होगा, जिसे 16 वर्षों तक जमा करना पड़ता है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

LIC योजना के फायदे-

LIC की ये स्कीमें सिर्फ रिटर्न देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जीवन सुरक्षा, टैक्स लाभ और दीर्घकालिक वित्तीय योजना (long term financial planning) का महत्वपूर्ण हिस्सा भी बनती हैं। एलआईसी की पारंपरिक योजनाओं में आमतौर पर जमा प्रीमियम पर समय-समय पर बोनस मिलता रहता है, जिससे मैच्योरिटी राशि और बढ़ जाती है। हालांकि किसी भी योजना में निवेश करने से पहले अपनी उम्र, वित्तीय लक्ष्य और जोखिम क्षमता को ध्यान में रखते हुए विकल्प चुनना बेहद जरूरी है।

First published on: December 30, 2025 03:04 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading