Sone ke Daam बढ़ने का कारण आया सामने, एक ही झटके में इतनी हो गई 10 ग्राम की कीमत
Sone ke Daam - सोने की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिला है। सोने की इस तेजी ने निवेशकों में नई हलचल पैदा कर दी है। इस बीच एक रिपोर्ट के में सोने की बढ़ती कीमतों (rising prices of gold) का खुलासा किया गया है। आपको बता दें कि 10 ग्राम गोल्ड 670 रुपये की तेजी के साथ नए स्तर 1,32,200 रुपये तक पहुंच गया... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इसकी बढ़ोतरी के क्या कारण रहे-
HBN News TV (Gold-Silver Price Today) देश में बुधवार को सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला, जब 10 ग्राम गोल्ड 670 रुपये की तेजी के साथ नए स्तर 1,32,200 रुपये तक पहुंच गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक यह तेजी मुख्य रूप से दो कारणों से आई – पहली ग्लोबल मार्केट (global market) में मजबूती और दूसरी रुपये की रिकॉर्ड गिरावट। मंगलवार को सोना 1,31,530 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को बाजार की तस्वरी पूरी तरह बदल गई।
सोने की इस तेजी (rise of gold) ने निवेशकों में नई हलचल पैदा कर दी है, खासकर तब जब रुपया पहली बार 90 रुपये प्रति डॉलर के करीब गिर गया। यह स्थिति आयातित सोने को घरेलू बाजार (Imported gold to the domestic market) में और महंगा कर देती है, जिसके चलते कीमतों में तेज उछाल स्वाभाविक है।
रुपये की कमजोरी से चमका सोना
बाज़ार एक्सपर्टस के मुताबिक घरेलू बाजार में सोने में आई तेजी का मुख्य कारण ग्लोबल मार्केट में मजबूती और डॉलर के मुकाबले रुपये का धड़ाम होना है। बुधवार को रुपये ने 90.21 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड लो पर बंद होकर सभी को चौंका दिया।
कमोडिटी एक्सपर्ट साउमिल गांधी के मुताबिक, रुपये की यह कमजोरी घरेलू गोल्ड प्राइस को सहारा देने का काम करती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में जब भी सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी होती है, कमजोर रुपया उसे घरेलू बाजार में और अधिक बढ़ा देता है। यही वजह है कि देश में सोने का भाव ग्लोबल स्तर से अधिक उछाल ले लेता है।
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी के दामों में हलचल
वैश्विक बाजार में बुधवार को स्पॉट गोल्ड USD 4,207.67 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें हल्की तेजी देखी गई। वहीं, चांदी भी USD 58.47 प्रति औंस पर पहुंच गई। ट्रेडिंग के दौरान चांदी (silver during trading) एक समय लगभग 1 प्रतिशत उछलकर USD 58.94 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई।
यह हलचल दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की ओर रुझान बढ़ रहा है, जो आमतौर पर आर्थिक अनिश्चितताओं के समय देखने को मिलता है।
चांदी टूटी 460 रुपये
एक ओर जहां सोने की कीमतों में जोरदार बढ़तोरी देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर चांदी की रफ्तार थम गई (Silver’s momentum slowed down)। घरेलू बाजार में चांदी की कीमतें 460 रुपये टूटी जिससे यह 1,80,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. लगातार छह दिन तक चढ़ने के बाद यह गिरावट देखने को मिली. एक्सपर्टस के मुताबिक चांदी में यह गिरावट अस्थायी है और ग्लोबल मार्केट (global market) की दिशा पर निर्भर करेगी.
फेड के संकेतों से बाजार में बढ़ीं उम्मीदें
ग्लोबल मार्केट में सोने को सपोर्ट मिलने की एक अहम वजह अमेरिकी फेडरल रिज़र्व (US Federal Reserve) अधिकारियों के हालिया बयान भी हैं। फेड की डोविश टिप्पणियों के बाद यह उम्मीद बढ़ गई है कि अगले हफ्ते होने वाली FOMC मीटिंग में 25 बेसिस प्वाइंट की रेट कट की घोषणा हो सकती है।
अगर रेट कट होता है तो डॉलर में कमजोरी देखने को मिलती है, जिसके चलते सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है। यही कारण है कि निवेशकों की नजर अब अमेरिकी ADP रोजगार डेटा और ISM सर्विसेज PMI पर टिकी हुई है, जो आने वाले दिनों में बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
गोल्ड की खरीदारी पर क्या पड़ेगा असर
सोने में जारी मजबूती शादी-ब्याह के सीजन (wedding season) में खरीदारों की जेब पर दबाव बढ़ा सकती है। हालांकि, एक बड़ा वर्ग इसे लंबी अवधि के निवेश के रूप में अभी भी सही मान रहा है, क्योंकि वैश्विक आर्थिक संकेतों (global economic signals) से अंदेशा है कि आने वाले महीनों में भी सोने की चमक बनी रह सकती है।
10 ग्राम सोने का नया रेट क्या चल रहा है?
आज 10 ग्राम सोने का भाव 670 रुपये बढ़कर 1,32,200 रुपये हो गया है।
सोने की कीमत बढ़ने का मुख्य कारण क्या रहा?
ग्लोबल मार्केट में तेजी और रुपये का रिकॉर्ड लो पर गिरना इसकी मुख्य वजह है।
चांदी की कीमतों में आज क्या बदलाव हुआ?
चांदी 460 रुपये सस्ती होकर Rs 1,80,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
रुपये के गिरने से गोल्ड पर क्या असर पड़ता है?
रुपये की कमजोरी आयातित सोने को महंगा कर देती है, जिससे घरेलू बाज़ार में कीमत बढ़ जाती है।
क्या आने वाले दिनों में सोने के दामो में और बढ़ोतरी हो सकती है?
फेड की संभावित रेट कट और ग्लोबल ट्रेंड (global trend) के अनुसार कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव संभव है।
First published on: December 04, 2025 03:26 PM