बिजनेस

444 दिन की FD पर देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक दे रहा बंपर ब्याज, जान लें पूरा कैलकुलेशन

FD Rate : अगर आप भी एफडी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आपको बता दें कि SBI की नई स्कीम निवेशकों के लिए शानदार मौका लेकर आई है। इस योजना में 444 दिन की अवधि पर सबसे ज्यादा ब्याज दर मिल रही है, जिससे लंबे समय तक निवेश करने वालों को बेहतर रिटर्न का फायदा मिलेगा। इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-

HBN News TV – (FD Interest Rate) एसबीआई देश का सबसे बड़ा और भरोसेमंद सरकारी बैंक है। देश के लगभग हर शहर और कस्बे में इसकी शाखाएं मौजूद हैं। यही वजह है कि लोग सेविंग अकाउंट (Saving Account) से लेकर एफडी (Fixed Deposit) तक के लिए SBI को अपनी पहली पसंद मानते हैं।

दरअसल, देश में अधिकांश लोग SBI में एफडी (SBI FD scheme) करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि SBI की कौन सी योजना पर सबसे ज्यादा ब्याज दर मिलती है? वैसे तो आप SBI में 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए FD कर सकते हैं, और ब्याज दरें आपके टर्न्योर के हिसाब से तय होती हैं।

 

जानें अमृत वृष्टि स्कीम के बारे में –

 

 

इन सभी विकल्पों में SBI की एक खास (SBI Amrit Vrishti FD) और लोकप्रिय FD योजना ‘अमृत वृष्टि (Amrit Vrishti)’ भी है। यह योजना 444 दिन की अवधि के लिए है। अगर आप इस अवधि के लिए SBI में FD करते हैं, तो आपको इस स्कीम पर सबसे अधिक 6.60% सालाना ब्याज मिलता है। यह दर सामान्य FDs से बेहतर है और संतुलित अवधि में आकर्षक रिटर्न प्रदान करती है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

बता दें,SBI की स्पेशल डिपॉज़िट योजना Amrit Vrishti पर 15 जून 2025 से 6.60 फीसदी सालाना ब्याज का प्रावधान है। इससे पहले इस स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को 6.85% वार्षिक ब्याज मिलता था।

 

 

सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए यह योजना (best FD for seniors) और भी आकर्षक बन गई है, क्योंकि उन्हें सामान्य दर के अतिरिक्त ब्याज मिलता है। सीनियर सिटीजन को Amrit Vrishti योजना में 444 दिन की FD पर 7.10% सालाना ब्याज मिलता है, जबकि सुपर सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 7.20% सालाना तय की गई है।

 

 

किस तरह की FD Scheme है ये-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

 

Amrit Vrishti एक विशेष टेन्योर FD है, जिसकी अवधि 444 दिन यानी करीब डेढ़ साल है। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो डेढ़ साल तक सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और बिना किसी जोखिम के तय ब्याज प्राप्त करना चाहते हैं। इसके अलावा, यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी उपयुक्त है, जिन्हें अन्य योजनाओं की तुलना में ऊंची ब्याज दरें चाहिए।

 

Amrit Vrishti योजना में निवेश आप SBI की शाखाओं के साथ-साथ डिजिटल चैनलों जैसे Internet Banking और YONO ऐप के माध्यम से भी कर सकते हैं। इसके लिए केवल आपका SBI बचत खाता, आवश्यक KYC दस्तावेज़, और निवेश करने वाली राशि होना पर्याप्त है।

 

 

SBI में ये भी FD Schemes –

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

 

इसके अलावा 46 दिन से 179 दिनों की FD पर सामान्य ग्राहकों (SBI fixed deposit rates) को करीब 4.90%, और वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को 5.40% ब्याज दरें मिलेंगी। 2 से 3 वर्ष की अवधि के लिए दर 6.45% निर्धारित की गई है। वहीं 5 से 10 वर्ष की अवधि में सामान्य ग्राहकों के लिए यह दर 6.05% और वरिष्ठ नागरिकों (government bank FD) के लिए 7.05% रखी गई है।

 

इसके अलावा, खासकर सीनियर सिटीजन के लिए SBI We-Care Deposit Scheme भी उपलब्ध है। इस स्कीम में 5 से 10 साल की अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7% से अधिक सालाना ब्याज मिलता है। SBI ने इसे विशेष रूप से बुजुर्ग ग्राहकों के लिए डिजाइन किया है, ताकि उन्हें सुरक्षित निवेश के साथ ऊंचा रिटर्न मिल सके।

 

First published on: November 25, 2025 03:50 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading