Sone ka Bhav : 26 नवंबर को सोने की कीमतों में तेजी, जानिये 1 तोले का रेट
Sone ka Bhav : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। जहां एक ओर पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी, वहीं अब सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोने का क्या रेट चल रहा है।
HBN News TV (Sone Ka Rate)। देशभर में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में वेडिंग सीजन में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी आने की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है और लोगों के लिए सोने (Gold Price) की खरीदी कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। खबर में जानिये आपके शहर में सोने का क्या रेट है।
एक्सपर्ट ने दी जानकारी-
दिसंबर में अमेरिकी फेड रिजर्व बैंक की एक बैठक होने वाली है। इसके लिए ये कहा जा रहा है कि इस बार भी ब्याज दरों में कटौती दर्ज की जा सकती है। हालांकि पहले ही फेड रिजर्व बैंक के अध्यक्ष ने बताया है कि इस साल ब्याज दरों में कटौती के आसार कम ही है। जिसकी वजह से मार्केट में अनिश्चितता का माहौल बनता नजर आ रहा है। इसके अलावा अमेरिकी सरकार पर भी उठ रहे सवालों की वजह से सोना चांदी के रेट (Gold-Silver Rate) प्रभावित होते नजर आ रहे हैं।
भारत में सोने चांदी की कीमत-
भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) के बारे में बात करें तो ये 1,27,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर जा पहुंचे हैं। कल ये रेट 1,25,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही थी। इसके अलावा आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,16,460 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 95,290 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा पहुंचा है।
चांदी का कीमत-
आज भारत में चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी कीमत (Silver Latest Rate) 1,67,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। इसके अलावा चेन्नई में चांदी की कीमत आज 1,74,100 रुपये प्रति किलो हो गया।
जानिये आपके शहर में सोने का रेट-
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का रेट (Delhi Gold Rate) 1,27,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो ये 1,16,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव (Mumbai Sona Bhav) 1,27,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोना का रेट 1,16460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18K का रेट 95,290 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
भोपाल में आज 22 कैरेट सोना की कीमत 1,16,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।
हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोना की कीमत 1,27,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,27,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,17,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
First published on: November 26, 2025 09:42 PM