Sone Ka Bhav : सोना हुआ 3980 रुपये महंगा, जानिये अपने शहर का रेट
Sone Ka Bhav : सोना खरीदारों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई है। जिसके चलते सोना 3980 रुपये महंगा हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है आज के ताजा रेट क्या हैं।
HBN News TV – (Sone Ka Bhav)। देश में सोने की कीमतों में इस हफ्ते मजबूती बनी हुई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 3980 रुपये तक चढ़ गया है, जबकि 22 कैरेट में 3650 रुपये की तेजी दर्ज हुई है। 30 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम 1,29,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वैश्विक बाजार की बात करें तो गोल्ड (gold price hike) का हाजिर भाव करीब 4,169.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रहा है। ऐसे में आइए नीचे खबर में जान लेते है देश के दस बड़े शहरों के गोल्ड रेट क्या चल रहे हैं-
दिल्ली में सोने की कीमत (Delhi Gold Price) –
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 129970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव (22 carat gold price) 119150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता-
मुंबई (Mumbai Gold price), चेन्नई और कोलकाता आज में 22 कैरेट सोने की कीमत 117760 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 129820 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत-
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price) 129820 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 119000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के प्रमुख शहरों के रेट इस प्रकार हैं-
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली – 119150 – 129970
मुंबई – 119000 – 129820
अहमदाबाद -19050 – 129870
चेन्नई – 119000 – 129820
कोलकाता – 119000 – 129820
हैदराबाद – 119000 – 129820
जयपुर – 119150 – 129970
भोपाल – 119050 – 129870
लखनऊ – 119150 – 129970
चंडीगढ़ – 119150 -129970
दिसंबर में अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (central bank federal reserve) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें तेज हो गई हैं। यदि फेड वास्तव में दरों में कमी करता है, तो सोने की कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित माने जाने वाले गोल्ड जैसे एसेट की ओर रुख करते हैं।
चांदी की कीमत (silver price) –
सोने की तरह चांदी में भी वीकली बेसिस (weekly silver prices) पर मजबूत तेजी बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में चांदी 21,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछली है। 30 नवंबर को देश में चांदी का दाम बढ़कर 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। वहीं विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर भाव 53.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। सोने और चांदी (silver price hike) की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स (domestic factors) के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है।
अमेरिकी बिजनेसमैन और किताब ‘Rich Dad Poor Dad’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का अनुमान है कि चांदी जल्द ही 70 डॉलर और शायद 2026 में 200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगी।
First published on: November 30, 2025 10:55 AM