Gold Silver Price : 14 से 24 कैरेट तक सोने के दाम गिरे, रिपोर्ट हुई जारी
Gold Silver Price : लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। बता दें कि अब सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 14 से 24 कैरेट (24K Gold Price) सोने की कीमतों पर अब गिरावट दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। खबर में जानिये इसकी पूरी रिपोर्ट।
HBN News TV- (Gold Silver Price) सोने की कीमतों में अब गिरावट आ गई है। बता दें कि आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Price) की वजह से आम जनता को काफी ज्यादा लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट-
शादियों के सीजन की शुरुआत हो गई है। आज सोने और चांदी की कीमतों (Silver price today) में गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 439 रुपये तक की गिरावट आई है। गिरावट के बाद सोना 120231 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी के साथ सोने की कीमत (Gold Price) 123837 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो चांदी की कीमत जीएसटी समेत 152450 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आज ये बिना जीएसटी के साथ 232 रुपये गिरकर (Gold Price Fall) 148010 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
इस साल इस दिन सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा सोना चांदी-
इस साल सोने की सबसे ज्यादा कीमत 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड पर पहुंच गई है। इसके बाद से ही सोने की कीमत 10643 रुपये सस्ती हुई है। हालांकि चांदी की कीमत (Silver Price Today) ने 14 अक्टूबर को ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गया था। ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड के बाद से लेकर अब तक चांदी की कीमत में 30090 रुपये तक की गिरावट आ गई है। जानकारी के लिए बता दें कि आईबीजेए (IBJA Latest Update) द्वारा दिन में दो बार रेट की लिस्ट को अपडेट कर दिया है।
इस हिसाब से तय होती है सोने की कीमत-
आज 23 कैरेट सोने की कीमत में 437 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद सोना की कीमत सस्ती (Gold Price Fall) होकर 119750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। जीएसटी के साथ इसकी कीमत अब 123342 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अब इसमें मेकिंग चार्ज को नहीं जोड़ा गया है।
22 कैरेट सोने का दाम-
वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो सोने की कीमत में 402 रुपये गिरावट आई है, जिसके बाद ये 110132 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। जीएसटी समेत (Gold Price With GST) इसकी कीमत 113435 रुपये पहुंच गई है। वहीं 18 कैरेट सोने का रेट 330 रुपये की गिरावट के साथ 90173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं जीएसटी के साथ इसकी कीमत 92878 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 कैरेट सोने की कीमत-
14 कैरेट सोने की कीमत 257 रुपये की गिरावट के साथ 70335 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। जीएसटी के साथ 14 कैरेट सोने की कीमत 72445 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इस साल सोने की कीमत (14K Gold Price) 44491 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गई है। हालांकि, चांदी की कीमत 61993 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल चुका है।
First published on: November 07, 2025 06:27 PM