बिजनेस

SIP में मिलेगा तगड़ा मुनाफा, 20 साल के लिए 10 हजार के निवेश पर मिलेगा इतना रिटर्न

SIP - अगर आप भी अपने निवेश पर तगड़ा रिटर्न चाहते है तो ये खबर आपके फायदे की है। दरअसल आपको बता दें कि म्यूचुअल फंड एसआईपी से लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा (Good returns from SIP in the long term) मिल सकता है। अगर आप हर महीने 10,000 रुपये निवेश करते हैं, तो 20 साल में आपका फंड लाखों रुपये तक पहुंच सकता है। निवेश के सही रिटर्न पर आपकी कमाई बढ़ सकती है... इससे जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-

HBN News TV (SIP Calculator) – साल 2025 में घरेलू शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान बाजार ने निवेशकों को अपेक्षाकृत सीमित रिटर्न ही दिया। शेयर बाजार (share market) की सुस्त चाल का असर म्यूचुअल फंड्स (mutual funds) पर भी पड़ा, जिससे इस साल फंड्स में भी खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला।

हालांकि, इसके बावजूद लंबी अवधि के निवेशकों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। वास्तव में, म्यूचुअल फंड की एसआईपी ने लंबी अवधि में निवेश (long term investment) करने वालों को निराश नहीं किया। आइए जानते हैं कि यदि आप हर महीने 10,000 रुपये की एसआईपी में निवेश करें तो 20 साल में कितना फंड तैयार हो सकता है।

शेयर बाजार की चाल पर निर्भर करता है SIP का रिटर्न-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

म्यूचुअल फंड एसआईपी की परफॉर्मेंस सीधे तौर पर शेयर बाजार की चाल पर निर्भर करती है। जब बाजार तेजी पर होता है, तो एसआईपी निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकती है। वहीं, बाजार में गिरावट आने पर एसआईपी में नुकसान होने की संभावना (Possibility of loss in SIP) भी बढ़ जाती है।

निवेशकों को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि म्यूचुअल फंड एसआईपी में रिटर्न (Returns in Mutual Fund SIP) स्थिर नहीं होता। हालांकि, लंबी अवधि में निवेश करने पर नुकसान का जोखिम काफी कम हो जाता है। साथ ही, एसआईपी से होने वाले रिटर्न पर आपको कैपिटल गेन टैक्स भी चुकाना पड़ता है, जिसे निवेश योजना में ध्यान में रखना जरूरी है।

हर महीने 10,000 रुपये निवेश करने पर 20 साल में बनेगा कितना फंड?

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

यदि म्यूचुअल फंड एसआईपी (Mutual Fund SIP) पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है, तो 10,000 रुपये की मासिक एसआईपी से 20 साल में लगभग 92 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसमें आपके 24 लाख रुपये का निवेश और करीब 68 लाख रुपये का रिटर्न शामिल होगा। वहीं, यदि अनुमानित रिटर्न 15 प्रतिशत प्रति साल हो, तो वही एसआईपी 20 साल में लगभग 1.32 करोड़ रुपये का फंड (fund) तैयार कर सकती है, जिसमें 24 लाख रुपये का निवेश और 1.08 करोड़ रुपये का रिटर्न शामिल है।

Disclaimer-

यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार के निवेश या वित्तीय जोखिम उठाने से पहले अपने योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।  इस संबंध में उत्पन्न होने वाले किसी भी जोखिम के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

First published on: December 28, 2025 07:01 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading