बिजनेस

Silver Rate : चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी, जान लें अपने शहर के रेट

Silver Rate Today : एक बार फिर चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला लौट आया है। सिल्वर रेट अपने पीक लेवल की ओर बढ़ते नजर आ रहे है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी के दाम में मजबूत बढ़त (Strong rise in silver prices) दर्ज की गई है। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते हैं कि मुंबई, राजस्थान, यूपी और बिहार में आज चांदी के ताजा रेट क्या चल रहे है-

HBN News TV (Silver Rate)। चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला एक बार फिर लौट आया है। सिल्वर रेट अपने पीक लेवल की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। आज मंगलवार को चांदी के दामों में मजबूत बढ़त दर्ज हुई। दिल्ली में चांदी 1,88,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जबकि चेन्नई में इसका भाव (chennai silver price) 1,96,100 रुपये प्रति किलोग्राम है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि मुंबई, राजस्थान, यूपी और बिहार में आज चांदी के ताजा रेट क्या है।

 

चांदी के दाम में बढ़ोतरी –

उत्तर भारत के कई शहरों जैसे यूपी (UP Silver Price), बिहार, दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद (Hyderabad Silver price) में हाल के दिनों में चांदी के दाम लगातार तेजी दिखा रहे हैं। चांदी का भाव एक बार फिर से अपने पिछले उच्च स्तरों की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले महीने चांदी का भाव  (today silver price update) 2,06,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचा था, लेकिन बाद में इसमें गिरावट दर्ज की गई और पीक लेवल से करीब 50,000 रुपये तक कम हो गया था। अब चांदी में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट में आई तेजी- 

आज दिल्ली और मुंबई में चांदी का रेट (Mumbai Silver Rate) 1,88,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो कल की तुलना में 100 रुपये अधिक है। चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का दाम 1,96,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इस तरह उत्तर भारत और दक्षिण भारत में चांदी के भाव में लगभग 8,000 रुपये का अंतर देखा जा रहा है।

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

देश के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम इस प्रकार हैं-

शहर   –  1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली  –  1,88,100
मुंबई  –  1,88,100
अहमदाबाद   – 1,88,100
चेन्नई  –  1,96,100
कोलकाता –  1,88,100
गुरुग्राम  –  1,88,100
लखनऊ  –  1,88,100
बेंगलुरु   – 1,88,100
जयपुर  –  1,88,100
पटना  –  1,88,100
भुवनेश्वर  –  1,88,100
हैदराबाद  –  1,96,100

चांदी की डिमांड बढ़ी इंडस्ट्री में –

आज चांदी सिर्फ जेवरात या पूजा के सामान तक सीमित नहीं रह गई है। मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों और सोलर पैनलों जैसी आधुनिक तकनीकों में यह एक अहम मेटल बन चुकी है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

इन इंडस्ट्रीज में चांदी की बढ़ती मांग (Increasing demand for silver in industries) ने इसके इस्तेमाल को पहले से कहीं अधिक बढ़ा दिया है। मांग बढ़ने का सीधा असर कीमतों (price hike) पर पड़ता है, यही कारण है कि आज चांदी की कीमतें पहले की तुलना में लगातार बढ़ती जा रही हैं।

First published on: December 02, 2025 12:48 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading