बिजनेस

Silver Rate : चांदी की कीमतों में तोड़े सारे रिकॉर्ड, चेक करें अपने शहर का रेट

Silver Rate Today : इन दिनों चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है और बाजार में हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि चांदी (What is the latest silver price?) धीरे-धीरे 2 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर के करीब पहुंचती जा रही है। इसकी कीमतों पर घरेलू और वैश्विक (global) दोनों परिस्थितियों का असर पड़ता है। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते हैं कि आपके शहर में चांदी के ताजा दाम क्या हैं-

HBN News TV – (Silver Rate)। चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है। बाजार में हालत ऐसे हैं कि चांदी लगभग हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है और दाम 2 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंचने लगे हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी की कीमत बढ़कर 1,88,281 प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी उछलकर (Silver Rate In Delhi) 1,94,400 प्रति किलो की नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।

हाजिर चांदी में लगातार तीसरे सत्र में तेजी रही, जो बढ़कर रिकॉर्ड 62.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वायदा कारोबार में चांदी की कीमत (Silver price hike) 1,93,720 रुपये प्रति किलोग्राम के नई ऊंचाई पर पहुंच गई। आइए जानते है आपके शहर में चांदी का भाव क्या है।

 

देश के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव इस प्रकार हैं-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

शहर           10 ग्राम     100 ग्राम –   1 किग्रा
दिल्ली          2,011     20,110    ₹2,01,100
मुंबई            2,011     20,110    ₹2,01,100
कोलकाता     2,011    20,110    ₹2,01,100
चेन्नई            2,091    ₹20,910    ₹2,09,100
लखनऊ       2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
गाजियाबाद   2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
नोएडा          2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
गुरुग्राम         2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
जयपुर          2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
पटना           2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
अहमदाबाद  2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
पुणे              2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
मेरठ            2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
लुधियाना       2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
गुवाहाटी        2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
इंदौर            2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
कानपुर         2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
सूरत             2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
नागपुर          2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
चंडीगढ़        2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
बैंगलोर         2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
अयोध्या        2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
भुवनेश्वर       2,091 – ₹20,910 – ₹2,09,100
केरल          2,091 – ₹20,910 – ₹2,09,100
रायपुर         2,011 – ₹20,110 – ₹2,01,100
हैदराबाद     2,091 – ₹20,910 – ₹2,09,100

 

बीते दिन की चांदी कीमतें-

अखिल भारतीय सर्राफा संघ (All India Bullion Federation) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के दाम 2,400 बढ़कर 1,94,400 प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गए। इससे एक दिन पहले, बुधवार को चांदी 11,500 की बड़ी छलांग लगाकर 1,92,000 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। इस साल की शुरुआत से अब तक चांदी में ₹1,04,700 (116.72%) की तेज बढ़त दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2024 को चांदी का भाव (silver price) 89,700 प्रति किलोग्राम था।

हाजिर चांदी में लगातार तीसरे सत्र में तेजी रही, जो 1.06 डॉलर यानी 1.71 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 62.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी। चांदी 31 दिसंबर, 2024 को 28.97 डॉलर प्रति औंस थी इस साल अब तक इसमें 33.91 डॉलर यानी 117.06 प्रतिशत बढ़ा है।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

वायदा बाजार में नए रिकॉर्ड स्तर पर –

मजबूत वैश्विक संकेतों (strong global signals) और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती के बाद गुरुवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 1,93,720 प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Silver Rate) पर चांदी वायदा 4,985 (2.64%) की बढ़त के साथ अबतक के रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड हुआ। पिछले तीन सत्रों से चांदी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। सोमवार को इसका भाव 1,81,742 प्रति किलो था, जिसके बाद से यह 11,978 यानी 6.6% चढ़ चुकी है।

इस साल चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल (silver price hike 2025) देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2024 को ₹87,233 प्रति किलोग्राम पर रहने वाली चांदी अब बढ़कर ₹1,06,487 प्रति किलोग्राम हो गई है, यानी अब तक इसमें 122.07% की बड़ी तेजी दर्ज की गई है। कॉमेक्स में, मार्च अनुबंध वाला चांदी वायदा 2.22 डॉलर यानी 3.64 प्रतिशत बढ़कर 63.25 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले तीन सत्रों में इस धातु में 4.84 डॉलर यानी 8.3 प्रतिशत की तेजी आई है।

 जानें एक्सपर्ट की राय-

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने बताया कि मजबूत हाजिर मांग और निवेशकों की बढ़ती खरीद के चलते गुरुवार को चांदी की कीमत एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार (domestic market) में तेजी के पीछे कम आपूर्ति, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की रिकॉर्ड रैली और भारतीय रुपये की कमजोरी जैसे कारक जिम्मेदार हैं।

 

परमार के अनुसार, वैश्विक आपूर्ति की कमी, चीन से बढ़ती मांग और औद्योगिक खपत (industrial consumption) में तेजी के कारण इस साल मुनाफे के मामले में चांदी ने सोने को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में हाजिर चांदी की कीमतों में मजबूत तेजी जारी है और आने वाले दिनों में यह ₹2,10,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। रुपये की कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर (US Federal Reserve interest rates) में कटौती के बीच मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ चांदी में तेजी आई।

First published on: December 12, 2025 11:15 AM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading