बिजनेस

Silver Rate : चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, 31000 रुपये हुई महंगी

Silver Rate : देश भर में सोने और चांदी की कीमतें चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, पिछले 1 दशक के मुकाबले सोने और चांदी ने इस साल सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। अब चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी आई है।

HBN News TV – (Silver Rate)। चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। पिछले चार-पांच सालों आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी ने साल 2025 में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। जनवरी 2025 में लगभग 90 हजार रुपए प्रति किलोग्राम मिलने वाली चांदी अब 6 महीना में 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम के पार जा पहुंची है। साल की पहली छमाही में चांदी (Silver Rate) ने लगभग 36 % का रिटर्न दिया है।

कितनी महंगा होगी चांदी –

 

चांदी की कीमतों (Silver Rate) में लगातार आ रही तेजी ने आम लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। वहीं, निवेश को खूब लाभ मिल रहा है। अब हर किसी के मन में यही सवाल आ रहा है कि आने वाले दिनों में चांदी के दाम कहां तक जाएंगे। एक्सपर्ट्स ने इसकी बढ़ती कीमतों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया है कि चांदी आने वाले समय में कितनी महंगी होगी और कितनी सस्ती होगी।

 

आज 28 अगस्त 2025 को भी सोने और चांदी (Silver Price today) दोनों ही कीमती धातुओं के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। सोने के दाम 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर चल रहे हैं। वहीं, चांदी की कीमतों की बात करें तो 1,17000 रुपए प्रति किलोग्राम कि दर से बिक रही है। कई शहरों में इसके रेट 1,20,000 प्रति किलोग्राम के आसपास भी हैं। वहीं कुछ दिनों पहले चांदी (Chandi ka Bhav) 1,11,587 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही थी। इसका मतलब यह है कि चांदी में लगातार बंपर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

आज सोने व चांदी का ताजा रेट –

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से आए दिन सोने व चांदी के लेटेस्ट रेट (Silver Rate) जारी किए जाते हैं। आज 28 अगस्त को 22 कैरेट सोना महंगा होकर 92,980 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जोकि 27 अगस्त को 92,410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो यह भी आज महंगा होकर 76,130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है, जो कि पिछले दिन 75,663 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, 24 कैरेट सोना (24 carat gold Hike) 622 महंगा होकर 1,01,506 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जो की 27 अगस्त को 100,884 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

 

MCX पर सोने और चांदी का भाव –

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने व चांदी की कीमतों (MCX Gold Silver Rate) में तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोना 3 अक्टूबर 2025 के कांट्रेक्ट की कीमत 0.12% से बढ़कर 1 लाख 1,01,667 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.93% से बढ़कर 1,17,175 थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों (Chandi Ka Bhav) में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कॉमिक्स पर सोना लगभग 0.23% से बढ़कर 3,456 डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं चांदी 1 पॉइंट 12% से बढ़कर 39.14 डॉलर प्रति औंस पर थी

 

एलजी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी का कहना है कि सोने की कीमतें स्थिर हो गई है। अब निवेशकों का ध्यान अगले सप्ताह पर चला गया है, जब अमेरिका में बेरोजगारी और नॉन फॉर्म पेट्रोल का डाटा जारी किया जाएगा। इस दौरान फेड ब्याज दरों में कटौती भी की जा सकती है, जिससे एक बार फिर सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) को फिर से सपोर्ट मिलेगा और उछलकर सातवें आसमान पर पहुंच सकती हैं।

 

सोने और चांदी ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड –

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

1 जनवरी 2025 से ही सोने की कीमतों (Gold Price) में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। जनवरी 2025 में 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1,15,506 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। इसका मतलब यह है कि सोने की कीमतों में 25,344 की बढ़ोतरी हुई है और इसने 33 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

वहीं, चांदी की कीमतों (Silver Latest rate) की बात करें तो जनवरी 2025 में 86,000 रुपए प्रति किलोग्राम मिलने वाली चांदी अब 1,17,110 रुपए पर जा पहुंची है। इसमें 31000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और 36 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

First published on: August 28, 2025 10:10 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading