Silver Price – चांदी अगले साल बनाएगी नया रिकॉर्ड, पहुंचेगी ₹2.50 लाख, एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा
Silver Price - एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि चांदी की कीमतों में जारी तेजी नए साल में और मजबूत होती दिख सकती है। कमोडिटी विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2025 में सिल्वर का भाव ₹2.50 लाख प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकता है और 2026 में भी यह रैली जारी रह सकती है। बढ़ती औद्योगिक मांग (increasing industrial demand) और वैश्विक आर्थिक संकेत इस तेजी को सपोर्ट दे रहे हैं-
HBN News TV – (Silver Outlooks) चांदी के दामों में पिछले दिनों से जारी तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह ट्रेंड आगे भी बरकरार रह सकता है और 2026 तक सिल्वर की कीमतों (silver price hike) में और बड़ी बढ़त देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि भारतीय बाजार में चांदी के रेट ₹2.25 लाख से ₹2.50 लाख प्रति किलोग्राम के दायरे तक पहुंच सकते हैं।
कमोडिटी बाजार विश्लेषकों (commodity market analysts) के अनुसार, चांदी की कीमतों को सबसे मजबूत सपोर्ट औद्योगिक मांग में तेजी से मिल रहा है। सोलर पैनल (solar panel), इलेक्ट्रिक वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर्स में सिल्वर के इस्तेमाल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही, वैश्विक स्तर पर ग्रीन एनर्जी में बढ़ते निवेश से भी चांदी की डिमांड (demand for silver) और अधिक मजबूत बनी हुई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरों में कटौती का दौर शुरू होता है, तो निवेशकों का रुझान सुरक्षित संपत्तियों की ओर बढ़ सकता है। ऐसे माहौल में सोने के साथ चांदी में भी निवेश तेज होने की संभावना है। कमजोर डॉलर और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता भी चांदी की कीमतों को सपोर्ट देने वाले महत्वपूर्ण कारक बताए जा रहे हैं।
मोतीलाल ओसवाल और एक्सिस सिक्योरिटीज सहित कई ब्रोकरेज हाउस और रिसर्च रिपोर्ट्स का अनुमान है कि 2026 के अंत तक चांदी की कीमतें ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती हैं। हालांकि विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि इतनी तेज रैली के बाद बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है। मुनाफावसूली के चलते अल्पावधि में कीमतों में नरमी आने की संभावना है और चांदी के रेट ₹1.78 लाख तक सुधरने की भी आशंका जताई जा रही है।
निवेशकों के लिए सलाह दी जा रही है कि चांदी में निवेश (silver investment) करते समय लंबी अवधि का नजरिया रखें और एकमुश्त निवेश (lump sum investment) के बजाय चरणबद्ध तरीके से निवेश करें। कुल मिलाकर, मौजूदा रुझान को देखते हुए 2026 में चांदी भारतीय बाजार में नए रिकॉर्ड बना सकती है, लेकिन जोखिमों को नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं होगा।
चांदी ₹1,800 चढ़कर ₹2.07 लाख प्रति किलो पर, नया रिकॉर्ड स्तर दर्ज-
लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड तेजी बरकरार रही और गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी (delhi silver price) ₹1,800 की बढ़त के साथ ₹2,07,600 प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर (New all-time highs) पर पहुंच गई। व्यापारियों द्वारा जारी मजबूत खरीदारी इस उछाल का प्रमुख कारण रही। इससे पहले बुधवार को भी सफेद धातु ₹7,300 चढ़कर ₹2,05,800 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
इस नवीनतम वृद्धि के साथ, चांदी की कीमतें इस साल ₹ 1,17,100, या 129.4% बढ़कर 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम से ₹ 2,07,600 प्रति किलोग्राम हो गई हैं, जो 1 जनवरी, 2025 को दर्ज की गई थी। स्थानीय बुलियन बाजार (local bullion market) में, 99.9% शुद्धता वाला सोना (pure gold) ₹ 1,36,500 प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहा।
First published on: December 19, 2025 11:11 PM