बिजनेस

Silver Price : चांदी की कीमतों में इस साल इतना हुआ इजाफा, जानिए कब पकड़ी भावों ने रफ्तार तो कब चले उल्टे पैर

Latest Silver Price : इस साल जहां सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, वहीं चांदी भी कुछ पीछे नहीं रही है। इस साल चांदी से मिले रिटर्न ने सभी को हैरत में डाल दिया है। इसी के साथ चांदी से मिलने वाले रिटर्न ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, अब निवेशकों के बीच चांदी एक बेहतरीन विकल्प बनती जा रही है। चलिए जानते हैं कि साल 2025 में अब तक चांदी ने कितना रिटर्न दिया है। देखने वाली बात होगी कि क्या पूरे साल भर चांदी का रिटर्न पॉजिटिव ही रहा है या कोई महीना ऐसा भी गया है, जिसमें चांदी से नेगेटिव रिटर्न मिला हो। साथ ही हम आपको बताने जा रहे हैं कि भविष्य में चांदी की कीमतें किस ओर करवट ले सकती हैं।

HBN News TV : (Silver Price Updates) किसी ने भी साल 2025 में चांदी में निवेश किया है, उनकी किस्मत पूरी तरह चमक उठी है। चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी को हैरत में डाला है। एमसीएक्स की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार चांदी ने अब तक 130 प्रतिशत का रिटर्न (Silver Return) दे दिया है। इतने बेहतरीन रिटर्न को देखते हुए चांदी वर्तमान में निवेशकों की पहली पसंद बनती जा रही है। चलिए जानते हैं कि साल 2025 में जनवरी से लेकर अब तक चांदी की क्या कीमतें रही हैं और अबतक कितना रिटर्न मिला है।

जनवरी से लेकर अब तक चांदी के भाव 

साल 2025 के पहले महीने जनवरी की बात करें तो शुरुआत में चांदी की कीमत 93328 रुपये प्रति किलोग्राम (Silver Rates Per Killogram) रही थी। ऐसे में कीमत में 6.99 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, फरवरी में चांदी की रेट 94328 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए हैं। जनवरी के मुकाबले फरवरी में चांदी के रेट में महज 1.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी ही हुई। इसके बाद मार्च महीने में चांदी की कीमतों (Silver Price Today) ने एक लाख रुपये प्रतिकिलोग्राम का आंकड़ा पार कर दिया।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

MCX के आंकड़ों के अनुसार मार्च में चांदी के रेट 100065 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए हैं। ऐसे में इनमें 6.08 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा अप्रैल महीने में फिर से चांदी की कीमतों में गिरावट हुई और रेट 95917 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। अप्रैल महीने में चांदी का रिटर्न -4.15 प्रतिशत दर्ज किया गया। हालांकि मई महीने में 1.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ चांदी के रेट 97015 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए थे।

वहीं, जून महीने से तो ये मानो चांदी की कीमतों को पर लग गए और उसके बाद से चांदी की कीमत लगातार 1 लाख रुपये के पार बनी हुई हैं। जून महीने में चांदी के रेट 105449 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए। ऐसे में 8.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद जुलाई महीने में 4.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ चांदी के रेट 109972 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए हैं।

इसके अलावा अगस्त महीने में चांदी की कीमत (Chandi Ka Bhav) 121873 रुपये प्रति किलोग्राम रहे हैं और इस दौरान चांदी की कीमतों में 10.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सितंबर महीने की बात करें तो सितंबर में चांदी के रेट 142145 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए हैं। ऐसे में चांदी की कीमत में सितंबर महीने में 16.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अक्टूबर महीने में चांदी के रेट 148287 रुपये प्रति किलोग्राम रहे हैं।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

प्रतिशत में बात करें तो अक्टूबर महीने में चांदी की कीमतों में 4.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, बीते महीने यानी नवंबर में चांदी के रेट 171637 रुपये प्रति किलोग्राम रहे हैं। इस दौरान चांदी की कीमत में 15.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, साल के अंतिम महीने यानी दिसंबर में अब तक चांदी की कीमत 201625 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। ऐसे में दिसंबर में अब तक चांदी की कीमतों में 17.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आने वाले साल में क्या हो सकते हैं चांदी के रेट

कमोडिटी विशेषज्ञ (Invest In Silver) के अनुसार आने वाले साल यानी 2026 में चांदी के रेट 220000 प्रति किलोग्राम तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं, एक निजी कंपनी के रिसर्च हेड के अनुसार चांदी की कीमतों में हो रही बढ़त लंबे समय तक चल सकती है। उनका कहना है कि चांदी का वैश्विक सप्लाई डिफिसिट लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आने वाले साल की पहली तिमाही में चांदी के रेट 200000 रुपये प्रतिकिलोग्राम और साल 2026 के अंत तक 240000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकते हैं।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

First published on: December 13, 2025 11:00 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading