बिजनेस

Silver Price – चांदी के दाम में आई गिरावट, चेक करें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य शहरों के आज के रेट

Silver Price Update - चांदी के दाम में आज गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली, मुंबई और चेन्नई (chennai silver price) समेत देश के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव घटे हैं। बता दें कि निवेशक मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के आधार पर बाजार में सतर्कता बनाए हुए हैं।ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते हैं आज के प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या चल रहे हैं-

HBN News TV – (Silver Price Today) चांदी की कीमतों में लंबे समय तक बढ़त देखने को मिली थी, लेकिन फिलहाल गिरावट का रुख है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार सुबह तक चांदी का भाव घटकर 1,91,975 रुपये प्रति किलो हो गया। वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमतें (delhi silver price) सभी टैक्स समेत 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई हैं।

MCX पर चांदी का वायदा भाव गिरकर 1,96,712 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इस बीच विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी (silver in foreign markets) भी गिरकर 63.02 डॉलर प्रति औंस रही। आइए जानते हैं आपके शहर में चांदी का भाव क्या है।

देश के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव इस प्रकार हैं-

शहर के नाम – 10 ग्राम – 100 ग्राम – 1 किग्रा

दिल्ली – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

मुंबई – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

कोलकाता – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

चेन्नई – ₹2,110 – ₹21,100 – ₹2,11,000

लखनऊ – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

मेरठ – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

कानपुर – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

गाजियाबाद – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

नोएडा ₹1,991 ₹19,910 ₹1,99,100

गुड़गांव – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

पटना – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

जयपुर – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

अहमदाबाद – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

सूरत – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

पुणे – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

लुधियाना – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

गुवाहाटी – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

इंदौर – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

नागपुर – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

चंडीगढ़ – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

बैंगलोर – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

अयोध्या – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

भुवनेश्वर – ₹2,110 – ₹21,100 – ₹2,11,000

केरल – ₹2,110 – ₹21,100 – ₹2,11,000

रायपुर – ₹1,991 – ₹19,910 – ₹1,99,100

हैदराबाद – ₹2,110 – ₹21,100 – ₹2,11,000

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

बीते दिन क्या रहा चांदी का भाव-

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें (Silver prices in Delhi bullion market) 1,000 रुपये गिरकर 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गईं। इससे पहले चांदी 1,99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जो इसका अब तक का सर्वकालिक उच्च स्तर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी भी 1.07 डॉलर या 1.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.02 डॉलर प्रति औंस पर रही।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव-

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी वायदा में भी बिकवाली का दबाव देखा गया, और कारोबारी मुनाफावसूली (business profit booking) को उचित मानते हुए बिक्री कर रहे थे। मार्च 2026 अनुबंध वाली चांदी 1,189 रुपये यानी 0.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,96,712 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जिसमें 11,024 लॉट का कारोबार हुआ। वहीं, मार्च 2026 अनुबंध वाली कॉमेक्स चांदी (silver price update) वायदा 1.5 अमेरिकी डॉलर या 2.32 प्रतिशत गिरकर 62.11 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

एक्सपर्ट्स की राय –

पीटीआई-भाषा के अनुसार, ऑगमोंट की रिसर्च प्रमुख रेनिशा चेनानी ने बताया कि सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण (Reasons for the fall in silver prices) निवेशकों का अक्टूबर और नवंबर के अमेरिकी गैर-कृषि रोजगार रिपोर्ट (US non-farm employment report) का इंतजार करना है। इससे फेडरल रिजर्व की नीतियों के रुख के बारे में अतिरिक्त संकेत मिलने की उम्मीद है।

चेनानी ने आगे बताया कि अगर श्रम बाजार के आंकड़े (labor market statistics) यह संकेत देते हैं कि रोजगार अभी भी कमजोर बना हुआ है, तो कीमती धातुओं को फायदा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) द्वारा जल्द ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना बढ़ सकती है।

First published on: December 17, 2025 09:43 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading