बिजनेस

Silver price : 5 साल की सबसे बड़ी गिरावट के बाद चांदी में लौटी स्थिरता, जानें कमोडिटी मार्केट में कहां मिल रहे हैं कमाई के मौके

Silver price : पांच साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट के बाद चांदी की कीमतें अब स्थिर (silver price stable) होती दिख रही हैं। तेज़ रैली के बाद आई भारी प्रॉफिट बुकिंग से सोमवार को बाजार दबाव में रहा, लेकिन मंगलवार को कीमतों में हल्की मजबूती लौटी। इसी बीच ट्रेडर्स की नजर अब कमोडिटी मार्केट (commodity market) में नए कमाई के मौकों पर टिक गई है... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर कहां मिल रहे है कमोडिटी मार्केट में कमाई के मौके -

HBN News TV (Silver price)  पांच साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट झेलने के बाद चांदी की कीमतें अब स्थिर होती दिखाई दे रही हैं। वर्ष के अंत में आई तेज़ रैली के बाद ट्रेडर्स ने भारी प्रॉफिट बुकिंग (profit booking) की, जिसके चलते पिछले सेशन में चांदी 9% टूट गई थी। हालांकि मंगलवार को यह 71 डॉलर प्रति औंस के ऊपर ट्रेड करती रही। वहीं, सोना 4.4% की गिरावट (gold fall) के बाद लगभग 4,340 डॉलर पर स्थिर नजर आया।

टेक्निकल इंडिकेटर्स (Technical Indicators) संकेत देते हैं कि हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में हुई तेज़ तेजी जरूरत से ज्यादा थी। कम ट्रेडिंग लिक्विडिटी ने प्राइस मूवमेंट (Low trading liquidity has affected price movements) को और अधिक अस्थिर बना दिया, जिसका असर अचानक आई तेज गिरावट के रूप में देखने को मिला।

सोमवार की भारी गिरावट के बावजूद सोना और चांदी 1979 के बाद अपने सबसे मजबूत सालाना प्रदर्शन की ओर बढ़ रहे हैं। इन मेटल्स को सेंट्रल बैंकों की बढ़ी हुई खरीद, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स में मजबूत निवेश और यूएस फेडरल रिज़र्व (US Federal Reserve) की लगातार तीन ब्याज दर कटौतियों से सहारा मिला है। आमतौर पर ब्याज दरों में कटौती कमोडिटीज़ के लिए फायदेमंद होती है,क्योंकि उन पर ब्याज नहीं मिलता है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

सिंगापुर (singapore silver price) में सुबह 7:15 बजे तक स्पॉट सिल्वर 0.5% लुढ़ककर 71.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि पिछले सत्र में यह रिकॉर्ड 84.01 डॉलर तक पहुंच गया था। सोना हल्की बढ़त के साथ 0.1% चढ़कर 4,336.86 डॉलर पर दिखा। सोमवार को भारी गिरावट के बाद प्लैटिनम और पैलेडियम (platinum and palladium) में भी कमजोरी जारी रही। वहीं, ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स पिछले सत्र में लगभग स्थिर रहा।

कमोडिटी मार्केट में कहां मिल रहे हैं कमाई के मौके-

कमोडिटी में कमाई के अवसरों पर Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन का मानना है कि जिंक और नैचुरल गैस में ट्रेडर्स के लिए अच्छे मौके बन सकते हैं। उनकी सलाह के अनुसार, MCX Natural Gas (Jan) कॉन्ट्रैक्ट में 352 रुपये के आसपास खरीदारी की जा सकती है, जिसमें 344 रुपये का स्टॉपलॉस और 366 रुपये का लक्ष्य रखा जाए। वहीं MCX Zinc (Jan) कॉन्ट्रैक्ट में 302 रुपये के आसपास खरीदारी की राय है, जिसके लिए 298 रुपये का स्टॉपलॉस और 308 रुपये का टारगेट सुझाया गया है।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

Disclaimer –

यूजर्स को सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

First published on: December 30, 2025 04:01 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading