बिजनेस

Repo Rate में आई गिरावट, इन दो बैंकों ने घटाई ब्याज दरें, अब लोन लेना होगा आसान

Home Loan : आरबीआई ने हाल ही में रेपो रेट में कटौती कर दी है। रेपो रेट में कटौती की जाने के बाद इन दो बैंकों ने होम लोन की ब्याज दरों को कम कर दिया है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। आइए जानते हैं रेपो रेट के कम होने की वजह से होम लोन की ब्याज दरों में कितनी गिरावट आई है।

HBN News TV-(Repo Rate Cut) लगातार बढ़ रही महंगाई का प्रभाव प्रोपर्टी की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों के लिए एकमुश्त राशि देकर घर ले पाना मुश्किल हो रहा है। इस स्थिति में आप होम लोन (Home loan interest Rate) का सहारा ले सकते हैं। बता दें कि हाल ही में रेपो रेट रेट (Repo Rate Latest News) में बड़ी कटौती हुई है। इसकी वजह से हाम लोन की ब्याज दरों (Home loan Repo Rate Cut) को कम कर दिया गया है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

रेपो रेट में कटौती का बड़ा ऐलान-

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को छह महीने बाद प्रमुख नीतिगत दर (रेपो रेट) में कटौती करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में कुछ ही समय के भीतर दो सरकारी बैंकों ने ब्याज दरों (Home loan interest) में कटौती कर दी है। बता दें कि दो बड़े सरकारी बैंकों- बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया ने तत्काल प्रभाव दिखाते हुए रेपो रेट से जुड़े अपने कर्जों की ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25 प्रतिशत) (Repo Rate Latest Update) तक की कटौती कर दी है। ऐसे में अब अन्य बैंक भी जल्द ही उपभोक्ताओं को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने की दिशा में आगे कदम बढ़ाने वाले हैं।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

बैंकों ने अब इतना कर दिया ब्याज दर-

हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट यानी RBLR को 8.35 प्रतिशत से कम (RBLR Kya h) करके 8.10 प्रतिशत तक का कर दिया है। ये नई दर शुक्रवार से ही प्रभावी होने वाली है। इस हिसाब से बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट यानी BRLLR को 8.15 प्रतिशत से घटाकर 7.90 प्रतिशत तक करने का फैसला ले लिया है। ये कटौती (BRLLR Cut) 6 दिसंबर से लागू होने वाली है। इससे पहले, इसी सप्ताह इंडियन बैंक ने भी अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट यानी MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर दी है, इसके बाद इसे 8.80 प्रतिशत तक का कर दिया गया था, ये 3 दिसंबर से प्रभावी हो चुका है।

छह महीने बाद हुई कटौती-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

RBI ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में छह महीने बाद पहली बार बेंचमार्क रेपो रेट को 25 बेसिस प्वाइंट तक कम कर दिया है। इसके बाद इसको 5.25 प्रतिशत तक का कर दिया है। इसमें RBI (RBI Latest Update) ने बैंकिंग सिस्टम में 1 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त तरलता डालने का भी फैसला ले लिया गया है। इसका उद्देश्य “गोल्डीलॉक्स” अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय MPC (MPC New meeting) ने सर्वसम्मति से ये फैसला कर लिया गया है। समिति ने अपना न्यूट्रल स्टांस बरकरार रखा है, इससे भविष्य में आगे और कटौती की आने की उम्मीद लगाई जा रही है।

आरबीआई ने लिया फैसला-

RBI का ये फैसला एक ऐसे समय में आया है जब भारत को अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 50 प्रतिशत की ऊंची टैरिफ दर जैसे वैश्विक आर्थिक दबावों का सामना करना पड़ रहा है। रेपो रेट (Cut in Repo Rate) में कटौती आने की वजह से उपभोक्ता की मांग बढ़ने वाली है। यह सरकार द्वारा GST सुधारों, श्रम नियमों में ढील और वित्तीय क्षेत्र के नियमों को सरल बनाने के प्रयासों (Repo rate RBI) को भी मजबूत समर्थन प्रदान करने वाली है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

First published on: December 08, 2025 11:21 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading