Repo Rate में हुई बड़ी कटौती, जान लें अब लोन पर कितनी होगी बचत
Repo Rate : आरबीआई ने हाल ही में रेपो रेट में कटौती कर दी है। रेपो रेट में कटौती होने की वजह से लोन की ब्याज दरें कम हो जाती है। ऐसे में अगर आपने लोन (Loan EMI) लिया हुआ है तो इससे आपकी बंपर बचत हो सकती है। आइए जानते हैं अब लोन की ब्याज दर कितनी कम होगी।
HBN News TV-(Repo Rate Cut) आरबीआई ने एक बार फिर से रेपो रेट में 25 बैसिस प्वाइंट की कटौती कर दी है। रेपो रेट में कटौती होने की वजह से उन लोगों को लाभ होगा जिन्होंने या तो पहले लोन (Home loan EMI Cut) लिया हुआ हो या फिर आने वाले दिनों में वो लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से लोन की ब्याज दरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में।
रेपो रेट में फिर से आई गिरावट-
भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में फिर से 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है। इसके बाद रेपो रेट (Repo Rate kya h) 5.25 प्रतिशत तक जा पहुंची है। RBI ने ये कटौती लगातार 2 बार रेपो रेट को स्थिर रखने के बाद कर दी है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। रेपो रेट का सीधा प्रभाव लोन की ब्याज दरों पर देखने को मिल जाता है। ऐसे में रेपो रेट (Repo Rate) कम होने की वजह से लोगों के लोन की ब्याज दरों में भी कमी आने वाली है। इससे मंथली EMI में कटौती होने वाली है।
रेपो रेट में कटौती का प्रभाव-
अगर आपने बैंक से किसी भी तरह का लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं और आपकी ब्याज दरें फ्लोटिंग हैं, तो फिर रेपो रेट में इस कटौती का प्रभाव आपकी लोन की किस्तों (Loan EMI) पर भी पड़ने वाला है। बता दें कि अब आपकी लोन की मंथली EMI अब कम होने वाली हैं।
उदाहरण की मदद से समझिये-
उदाहरण के तौर पर अगर आपने बैंक से 10 लाख रुपये का होम लोन 5 साल की अवधि के लिए लिया हुआ है और आपके लोन की ब्याज दरें अभी 9 प्रतिशत तक की है तो फिर रेपो रेट (Repo Rate) में कटौती के बाद ये ब्याज दर अब 8.75 प्रतिशत तक की होने वाली है। इस स्थिति में इसका सीधा प्रभाव आपकी मंथली EMI पर पड़ने वाला है।
पांच साल में होगी इतनी बचत-
9 प्रतिशत की ब्याज दर पर आपकी मंथली ईएमआई 20,758 रुपये तक की थी। इसके साथ 8.75 प्रतिशत की ब्याज दर होने पर आपकी मंथली ईएमआई (Home loan EMI) 20,637 रुपये तक हो जाएगी। इसकी वजह से आपकी हर महीने 121 रुपये तक की बचत होने वाली है। ऐसे में आप 5 साल में कुल 7,260 रुपये बचा सकते हैं। अगर आप लोन लेते समय फिक्स्ड रेट (Fixed interest rate on Loan) का चयन करते हैं तो आपको इस राहत का लाभ नहीं मिलने वाला है। रेपो रेट का प्रभाव उन्हीं लोगों पर पड़ता है, जिन्होंने फ्लोटिंग रेट का चयन किया है।
साल की शुरुआत में इतना था रेपो रेट-
इस साल की शुरूआत में रेपो रेट 6.50 प्रतिशत तक का था, हालांकि अब ये धीरे धीरे कम होकर 5.25 प्रतिशत तक कर दिया है। ऐसे में इस साल रेपो रेट (Repo Rate Effect on EMI) में कुल 1.25 प्रतिशत तक की कटौती हुई है। इसकी वजह से उन लोगों को काफी लाभ होगा जो पहले से ही लोन की EMI का भुगतान कर रहे हैं।
First published on: December 06, 2025 04:52 PM