बिजनेस

RBI Rule : बैंक में नहीं रखा इतना मिनिमम बैलेंस तो लगेगा जुर्माना, जान लें नियम

RBI Rule : बैंक खाते दो प्रकार के होते हैं करंट और सेविंग अकाउंट। सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करके रखना होता है। अगर बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं रखते हैं तो ऐसे में बैंक जुर्माना लगा सकता है।

RBI Rule : देश के सरकार और प्राइवेट बैंक समय समय पर नियमों में बदलाव करते रहते हैं। हाल ही में देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने मिनिमम बैलेंस मेंटेन रखने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इन नियमों से ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, अगर आपका आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Minimum Balance Rules) में खाता है तो अब अधिक न्यूनतम बैलेंस रखना होगा।

 

हाल ही में रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें पता चला है कि नए और पुराने ग्राहकों के लिए मिनिमम बैलेंस के नए नियमों (Minimum Balance New Rules) के मुताबिक, 1 अगस्त 2025 या उसके बाद खाता खोलने वाले ग्राहकों को अपने एरिया के हिसाब से बढ़ा हुआ मिनिमम बैलेंस अकाउंट में मेंटेन करके रखना होगा।

 

जान लें किस क्षेत्र में रहने वालों को कितना रखना होगा मिनिमम बैलेंस –

 

देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक क्षेत्र के हिसाब से अलग अलग मिनिमम बैलेंस तय करते हैं। बैंक समय समय पर मिनिमम बैलेंस के नियमों में संशोधन करते रहते हैं। हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक ने मिनिमम बैलेंस (ICICI Bank Minimum Balance New Rules) से जुड़े नए नियम जारी कर दिए हैं।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

मेट्रो सिटी में रहने वालों को अब 50,000 रुपये प्रति महीना खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना होगा। वहीं, अर्ध-शहरी यानी कस्बे में रहने वालों को प्रति माह 25,000 रुपये बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को खाते में 10,000 रुपये महीना मिनिमम बैलेंस मेंटेन रखना होगा

 

इन ग्राहकों को नहीं रखना होगा ज्यादा मिनिमम बैलेंस –

 

बता दें कि ICIC बैंक द्वारा मिनिमम बैलेंस से जुड़े लागू किए गए नियम सभी ग्राहकों पर लागू नहीं होंगे। जिन ग्राहकों ने 1 अगस्त 2025 से पहले बैंक में अकाउंट खुलवाने वाले ग्राहकों पर मिनिमम बैलेंस के नए नियम लागू नहीं होंगे। उन्हें बैंक की ओर से पहले तय किया गया मिनिमम बैलेंस (Minimum Balance) रखना होगा। मेट्रो सिटी वालों के लिए 10,000 रुपये प्रति माह की मिनिमम बैलेंस सीमा है। वहीं, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को 5,000 रुपये मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना है।

 

मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करने पर लगेगा जुर्माना –

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

यदि कोई ग्राहक बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस (Minimum balance limit in bank account) बनाए नहीं रखता है, तो उस पर 6 प्रतिशत तक का जुर्माना या 500 रुपये जुर्माना लगाया जा सकता है।

 

नकद लेनदेन के नियमों में बड़ा बदलाव –

 

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Rule) ने मिनिमम बैलेंस के साथ साथ नकद लेनदेन से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है। अब हर महीने बैंक खाते में अधिकतम 1 लाख रुपये मुफ्त निकाले और जमा करवाए जा सकते हैं।

इसका मतलब यह है कि तीन मुफ्त नकद जमा की सुविधा मिलेगी। इसके बाद हर लेनदेन पर 150 रुपये का जुर्माना लगेगा।कैश में पैसे निकालने की मुफ्त सीमा भी तीन बार प्रति महीना की गई है। इससे ज्यादा करने पर शुल्क देना होगा।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

थर्ड-पार्टी नकद जमा पर लगेगा शुल्क –

 

अगर बैंक खाते में किसी तीसरे पक्ष द्वारा नकद जमा (cash deposit rule)करवाया जाता है तो इसकी अधिकतम सीमा 25,000 प्रति लेनदेन तय की गई है। इससे ज्यादा करने पर जुर्माना लग सकता है।

First published on: August 11, 2025 05:52 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading