RBI ने की बड़ी तैयारी, अब बिना इंटरनेट के होगी डिजिटल पेमेंट
RBI ने डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने के लिए बड़ी पहल की है। अब बिना इंटरनेट के भी डिजिटल लेनदेन संभव होगा। इसके लिए आरबीआई ने UPI 123Pay की शुरुआत की है, जिससे फीचर फोन यूजर्स भी कॉल के जरिए पेमेंट कर सकेंगे... आइए नीचे खबर में जान लेते है इससे जुड़ी पूरी डिटेल-
HBN News Tv – (RBI Update)। आज हर जगह डिजिटल पेमेंट का बोलबाला है। लोग मोबाइल से पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं, बिल भर रहे हैं और ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं। लेकिन देश में अभी भी करोड़ों लोग ऐसे हैं जो साधारण फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं या इंटरनेट से पूरी तरह परिचित नहीं हैं।
ऐसे में उनके लिए डिजिटल पेमेंट चुनौती बना हुआ है। इसी कड़ी में उनके लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब बिना स्मार्टफोन और बिना इंटरनेट भी आप UPI से पेमेंट कर पाएंगे, वो भी सिर्फ एक मिस्ड कॉल और वॉइस कमांड से।
क्या है UPI 123Pay सिस्टम?
UPI 123Pay भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एक खास पहल है, जिसके जरिए अब फीचर फोन यूजर्स भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। इस सिस्टम की मदद से बिना इंटरनेट के भी पैसे भेजना, रिसीव करना और बैलेंस चेक करना संभव हो गया है। इसके लिए सिर्फ बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर और कॉल करने वाला फीचर फोन चाहिए।
कैसे करें इस्तेमाल?
UPI 123Pay इस्तेमाल करना बेहद आसान है। बस अपने फोन से 08045163666 नंबर पर कॉल करें
फिर अपनी भाषा चुनें
फिर बैंक अकाउंट लिंक करें (फर्स्ट टाइम यूजर्स के लिए)
इसके बाद आप “Send Money” या “Check Balance” जैसे ऑप्शन चुन सकते हैं
पैसे भेजने के लिए मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक डिटेल डालें
अमाउंट डालें
UPI PIN डालकर ट्रांजैक्शन पूरा करें
कन्फर्मेशन मैसेज आने के बाद कॉल खत्म करें
इसमें इंटरनेट या ऐप की जरूरत नहीं है। सब कुछ वॉइस कॉल से होता है।
UPI 123Pay की खासियत-
इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना इंटरनेट काम करता है, जिससे साइबर धोखाधड़ी का खतरा कम हो जाता है।
यह 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है और इसमें बैलेंस चेक करने, पिछले लेन-देन देखने और UPI PIN मैनेज करने की सुविधा भी है।
IOB और NPST की साझेदारी-
अब इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने इस सिस्टम को अपने ग्राहकों के लिए लाने की तैयारी की है। बैंक ने नेटवर्क पीपल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (NPST) के साथ पार्टनरशिप की है, जो इसे MissCallPay के साथ मिलकर लागू करेगा।
भारत में करीब 85 करोड़ लोग अभी भी UPI का इस्तेमाल नहीं करते, जिनमें से लगभग 40 करोड़ फीचर फोन यूजर्स (phone users) हैं। ऐसे में यह कदम उन्हें भी डिजिटल पेमेंट सिस्टम (Digital Payment System) से जोड़ने का रास्ता खोलेगा।
NPST का विजन-
NPST के चेयरमैन दीपक चंद ठाकुर का कहना है कि वॉइस-बेस्ड UPI भारत के हर वर्ग के लोगों को डिजिटल इकॉनमी से जोड़ेगा, जो एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस सिस्टम को Alexa और Google Assistant जैसे प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा, जिससे डिजिटल पेमेंट करना और भी आसान हो जाएगा। यह नवाचार डिजिटल समावेशन की दिशा में एक बड़ा कदम है।
First published on: November 09, 2025 01:49 PM