Property Rate : दिल्ली के इन 5 पॉर्श इलाकों में घर खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं
Property Rate : देश भर में लगातार प्रॉपर्टी के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में प्रॉपर्टी रेट में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। यहां पर रियल स्टेट तेजी से ग्रोथ कर रहा है। दिल्ली में पांच ऐसे पॉर्श इलाके हैं जहां पर हर किसी के लिए घर खरीदना आसान नहीं है। इन एरिया में प्रॉपर्टी के रेट कई सौ करोड़ रुपये है।
HBN News Tv (Property Rate)। देश की राजधानी दिल्ली में हर वर्ग का व्यक्ति रहता है यहां पर अमीर से अमीर और गरीब से गरीब अपना गुजारा कर सकता है। दिल्ली को औद्योगों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर देश की कई बड़ी कंपनियां अपना कारोबार चला रही है। ऐसे में राजधानी में जॉब करने के लिए लोग आते हैं। नौकरी लगने के बाद सभी का सपना होता है कि उनका भी दिल्ली में एक घर हो। लेकिन दिल्ली में लगातार प्रॉपर्टी की कीमतें (Property Rate Update) बढ़ती ही जा रही है।
ऐसे में यहां पर हर कोई अपने लिए घर नहीं खरीद पाता है। आपको बता दें कि दिल्ली में कई इलाके प्रॉपर्टी के किफायती कीमत को लेकर मशहूर हैं। वहीं, कुछ इलाके ऐसे हैं जो प्रॉपर्टी की ऊंची कीमतों को लेकर जाने जाते हैं। ऐसे ही दिल्ली में सबसे पॉर्श इलाका पृथ्वीराज रोड (Prithviraj Road Property Rates) है। लुटियंस दिल्ली के बीच में बसे इस इलाके में केवल बिजनेस मैन और राजनेताओं के ही मकान है। यहां पर पॉपर्टी का रेट 3 लाख रुपये प्रति वर्गफुट तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं यहां पर एक मकान खरीदने के लिए कम से कम 100 से 150 करोड़ रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।
जोर बाग
वहीं दिल्ली का दूसरा सबसे महंगा इलाका है जोर बाग (Jor Bagh Property Rate), जो हुमायूं और सफदरजंग मकबरे के पास बसा है। इस एरिया को दिल्ली का सबस पॉर्श इलाकों में गिना जाता है। यहां पर खुद का घर खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है। इस इलाके के पास इवाका खान मार्केट है और इस इलाके में बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता रहते है। इस वजह से भी यह इलाका काफी महंगा है। यहां पर 7 बीएचके तक का फ्लैट खरीदने के लिए 5 से 35 करोड़ रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।
डिफेंस कॉलोनी
डिफेंस कॉलोनी दिल्ली का तीसरा सबसे महंगा (Defence Colony Property Rate) इलाका है। यहां पर प्रॉपर्टी के रेट अक्सर सातवें आसमान पर रहते हैं। इस वजह से भी यह एरिया चर्चा में बना रहता है। इस इलाके में इस समय प्रॉपर्टी के रेट 99000 रुपये प्रति वर्गफुट के आसापास जा पहुंचे हैं। ये इलाका एम्स सहित तमाम टॉप हॉस्पिटल से लैस है। डिफेंस कॉलोनी में कई फेमस रेस्तरां और मॉल भी हैं। यहां पर 3 से 4 बीएचके फ्लैट खरीदने के लिए 7 से 10 करोड़ रुपये की आवश्कता पड़ेगी।
पंचशील पार्क
पंचशील पार्क दिल्ली के दक्षिण में स्थित है। यह राजधानी के सबसे महंगे इलाकों (Panchsheel Park Property Rate) में से एक है। इस एरिया में लग्जरी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। अगर आप खुद का अच्छा बिजनेस करते हैं और सालाना अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं तो पंचशील पार्क में अपार्टमेंट, मकान और बंगला आसानी से खरीद सकते हैं यहां के प्रॉपर्टी रेट 60,000 रुपये प्रति वर्गफुट है।
First published on: September 03, 2025 07:30 PM