बिजनेस

पोस्ट ऑफिस FD में सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिये 5 लाख रुपये के निवेश पर कितना होगा फायदा

Post Office FD -  अगर आप निवेश करने का बेहतर विकल्प तलाश रहे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वाले ग्राहकों को सुरक्षित और बेहतर रिटर्न मिलता है। खासकर 5 साल की FD में ब्याज दर अधिक होने के कारण सबसे ज्यादा लाभ मिलता है। अगर आप इसमें 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कितनी राशि मिलेगी। आइए ये जान लेते है नीचे इस खबर में-

HBN News TV – (Post Office FD )। बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर अब ब्याज दर पहले जैसी आकर्षक नहीं रही। इस साल रेपो रेट में गिरावट के साथ ही बैंकों ने भी FD पर दरें कम कर दी हैं। क्या आप जानते हैं कि आप पोस्ट ऑफिस में भी FD करवा सकते हैं और सुरक्षित रिटर्न पा सकते हैं?

दरअसल, भारतीय डाक अपने ग्राहकों को नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट (National Savings Time Deposit) की सुविधा प्रदान करता है। यह एफडी की तरह ही काम करता है और इसी वजह से इसे पोस्ट ऑफिस FD के नाम से भी जाना जाता है।

 

Post Office ऑफर कर रहा 4 तरह की FD-

 

पोस्ट ऑफिस टीडी (Post Office TD) या एफडी में न्यूनतम 1,000 रुपये जमा किए जा सकते हैं, जबकि कोई अधिकतम सीमा नहीं है। पोस्ट ऑफिस में चार प्रकार की एफडी उपलब्ध हैं, जिन पर ब्याज दर 6.9% से 7.5% तक है। एक साल की एफडी (FD Rates) पर 6.9%, दो साल की पर 7%, तीन साल की पर 7.1% और पांच साल की एफडी पर 7.5% ब्याज मिलता है। सबसे अधिक रिटर्न पांच साल की एफडी में मिलता है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

FD अवधि – ब्याज दर

1 साल – 6.9%

2 साल – 7.0%

3 साल – 7.1%

5 साल – 7.5%

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

Post Office FD में कौन कर सकता है निवेश-

पोस्ट ऑफिस की टीडी या एफडी स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। इसमें आप सिंगल अकाउंट (Single Account) खुलवा सकते हैं, जबकि तीन वयस्कों तक मिलकर जॉइंट अकाउंट (joint account) भी खोल सकते हैं। इसके अलावा, नाबालिग के नाम पर अभिभावक पोस्ट ऑफिस RD या FD में निवेश कर सकते हैं।

 

निवेश राशि – मैच्योरिटी राशि – कुल लाभ

5,00,000 – 7,24,974 – 2,24,974

10,00,000 – 14,49,948 – 4,49,948

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

15,00,000 – 21,74,922 – 6,74,922

 

5 साल की FD में 5 लाख रुपये निवेश पर मैच्योरिटी अमाउंट –

अगर आप पोस्ट ऑफिस (post office) की 5 साल की FD में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 7,24,974 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, 10 लाख रुपये निवेश पर मैच्योरिटी राशि 14,49,948 रुपये होगी और 15 लाख रुपये निवेश (ivest) करने पर 21,74,922 रुपये मिलेंगे। यानी 5 लाख रुपये की एफडी में निवेश करने पर 6,74,922 रुपये का सीधा लाभ होगा।

First published on: November 27, 2025 01:30 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading