बिजनेस

MCX Gold Rate : सोने की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, जानिये 10 ग्राम के रेट

MCX Gold Rate :सोने की कीमतें पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ती ही जा रही है। कुछ ही महीनों पहले 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख रुपये के पार जा पहुंचा है। बीते एक दशक के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने ने इस साल में सबसे अधिक रिटर्न दिया है। इन दिनों में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का ताजा भाव जरूर जान लें।

HBN NEWS TV (MCX Gold Rate) सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों (Gold Price) में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में जहां एक ओर आम लोगों की इससे परेशानी बढ़ गई है। वहीं, दूसरी ओर निवेशकों को इसकी वजह से लाभ हो रहा है।

 

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

शेयर बाजार (Stock Market) में भी जबरदस्त तेजी का दौर जारी है। उसके साथ ही कमोडिटी मार्केट में भी उछाल आया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके पीछे कई महत्वपूर्ण कारक हैं, जिसकी वजह से सोने और चांदी की कीमतों (Gold Siler Price) में लगातार तेजी आ रही है।

डॉलर में कमजोरी और सितंबर में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में कटौती की उम्मीद ने सोने की डिमांड को और ज्यादा बढ़ा दिया है। आज की शुरुआती कारोबार में 3 अक्टूबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105250 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।वहीं, 5 सितंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी 0.27 प्रतिशत मजबूत होकर 124998 रुपए प्रति किलोग्राम‌‌ पर कारोबार कर रही है। इससे पहले सोमवार को सोने व चांदी दोनों है कीमती धातुओं ने नया रिकॉर्ड बनाया था।

सोने ने दिया 1200 प्रतिशत का रिटर्न

शेयर बाजार (Stock Market)में काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में पैसा लगा रहे हैं वहीं, लॉन्ग टर्म में भी गोल्ड में शानदार रिटर्न दिया है। इस वजह से अब निवेशक सोने में निवेश कर रहे हैं। पिछले 20 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने की कीमतों में 1200 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

साल 2005 में सोने का रेट (Sone Ka Bhav) 7,638 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, अब यह सितंबर 2025 में 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ऊपर जा पहुंचा है। इन 20 सालों में सोने ने 16 साल पॉजिटिव रिटर्न दिया है। अगर साल 2025 में अब तक के गोल्ड के प्रदर्शन की बात की जाए तो सोने की कीमतों में 31 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

चांदी ने भी दिया तगड़ा रिटर्न

एक और जहां सोने की कीमतों (Gold Price) में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं चांदी (Silver Rate) में भी तेजी आई है। बीते 20 साल के आड़कों पर नजर डालें तो चांदी ने 668.84 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दिया है। इसलिए कुछ महीनो से ही चांदी की की कीमतें 1 लाख प्रति किलोग्राम से ऊपर कारोबार कर रही है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

सोने का 24 और 22 कैरेट का रेट

इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के अनुसार, आज यानी 2 सितंबर को सुबह 9:00 बजे 24 कैरेट सोने का रेट (24 carat gold rate) 1,05,580 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold rate) 96,782 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। चांदी की कीमतों की बात करें तो 999 फाइन की कीमत 1,24,720 रुपए प्रति किलोग्राम रही है।

First published on: September 02, 2025 06:11 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading