LPG cylinder की कीमतों में बड़ी गिरावट, ATF का भी बदला रेट
LPG cylinder Rate : लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट (LPG cylinder Fall) आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। इसके साथ साथ एटीएफ की कीमतों में भी बदलाव आया है। खबर में जानिये इनकी ताजा कीमतों के बारे में।
HBN News TV-(LPG cylinder Price) एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा था। वहीं आज एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि ये बदलाव (LPG cylinder Rate) 1 दिसंबर 2025 से लागू किये जा चुके हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
1 दिसंबर से आया बदलाव-
देशभर में 1 दिसंबर से ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत (Commercial LPG Cylinder Price) में 10 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है। 1 दिसंबर 2025 से यह बदलाव व्यापारियों और छोटे व्यवसायों के लिए राहत की बात बनकर है, जो एलपीजी सिलेंडरों का यूज करते हैं। इस नए मूल्य निर्धारण के बाद, अब LPG सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price) में और राहत मिन रही है।
इससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यापारिक संस्थान अपनी लागत को थोड़ा कम की जा सकती है। इससे एक महीने पहले इस सिलेंडर की कीमत (Commercial Cylinder Price) में 5 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं दर्ज किया गया है।
अब सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा सिलेंडर-
इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कीमत में 10 रुपये की कटौती दर्ज की गई थी। इसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1 दिसंबर 2025 से 1580.50 रुपये (Commercial Cylinder Price in Dec.) में ही उपलब्ध होने वाला है।
हालांकि इससे पहले इसकी कीमत 1590.50 रुपये पर चल रही थी। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपये पर बनी हुई है। कोलकाता (Commercial Cylinder Price In Kolkata) में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब घटकर 1684.00 रुपये पर पहुंच गई है। मुंबई में कीमत घटकर 1531.50 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह अब 1739.50 रुपये रहने वाली है।
अन्य प्रमुख शहरों में ये है नई कीमत-
नोएडा में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1580.50 रुपये है।
पटना में कॉमर्शियल सिलेंडर का प्राइज (Patna Commercial Cylinder Price) 1829 रुपये पर चल रहा है।
लखनऊ में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1703 रुपये है।
शिमला में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट (Commercial Cylinder Rate) 1688.50 रुपये है।
देहरादून में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1638 रुपये है।
गुरुग्राम में कॉमर्शियल सिलेंडर का प्राइज (Commercial Cylinder Price) 1597 रुपये है।
रांची में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 1733 रुपये है।
इनके द्वारा जारी किये जाते हैं रेट-
देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां-इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम द्वारा हर महीने ही कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को बदला जाता है। नई कीमत (New Price of Commercial Cylinder) या किसी भी तरह का बदलाव महीने की 1 तारीख से लागू किया जाता है। समीक्षा का नेतृत्व इंडियन ऑयल द्वारा किया जाता है। दिसंबर और नवंबर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में गिरावट आ रही है।
ATF प्राइस में भी आया बदलाव-
इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत में भी बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में डोमेस्टिक एयरलाइंस के लिए 1 दिसंबर 2025 से एटीएफ की कीमत (ATF Price) में अब उछाल आया है। इसका रेट अब बढ़कर 99,676.77 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गया है।
नवंबर के मुकाबले इसकी कीमत में 5133.75 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी हिसाब से कोलकाता में नई कीमत (ATF Price in Kolkata) 1,02,371.02 रुपये प्रति किलोलीटर, मुंबई में 93,281.04 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में यह 1,03,301.80 रुपये प्रति किलोलीटर पर जा पहुंची है।
First published on: December 08, 2025 09:45 PM