FD में निवेश का जान लें सही तरीका, होगा डबल फायदा
FD Investment : आज के समय में बढ़ रही महंगाई की वजह से हर कोई निवेश करने के बारे में सोचता है। जब भी बात निवेश की आती है तो लोगों के मन में सबसे पहले फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) का ही ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एफडी में निवेश करने का एक ऐसा तरीका भी है जिसको जानकारी आप एफडी से डबल रिटर्न मिलेगा।
HBN News TV- (FD Investment Tips) फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना सुरक्षित निवेश का सबसे बेहतरीन विकल्प होा है। एफडी में निवेश करने पर आपको बंपर रिटर्न मिलता है। लेकिन कैसा हो कि अगर आपको एफडी (Return on FD) पर डबल रिटर्न मिल जाए। बता दें कि एफडी में निवेश के इस तरीके को अपनाकर आप डबल रिटर्न ले सकते हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
इस रणनीति को अपनाकर होगा लाभ-
जब भी बात निवेश की होती है तो लोगों के मन में फिक्स्ड डिपॉजिट का ही ख्याल आता है। खासतौर पर तब जब बाजार में अस्थिरता और जोखिम बढ़ता हैं। हालांकि बदलती ब्याज दरों (FD Interest Rate) के दौर में FD में हुआ निवेश भी कई जोखिम लेकर सामने आ सकता है। इन जोखिमों से बचने और बेहतर रिटर्न व लिक्विडिटी को हासिल करने के लिए “FD लैडरिंग” रणनीति निवेशकों (Investment Tips) के बीच तेजी से लोकप्रिय होता विकल्प बनता नजर आ रहा है।
FD लैडरिंग की ये है रणनीति-
FD लैडरिंग रणनीति के तहत, निवेशक अपनी पूरी रकम एक ही FD (FD Rate) में डालने की बजाय उसे अलग-अलग अवधि की FD में बांट देते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आपके पास 5 लाख रुपये की राशि हैं, तो फिर आप उसे 1-1 लाख रुपये के पांच हिस्सों में बांटकर, अलग-अलग समय के हिसाब से FD में निवेश (FD Interest) कर सकते हैं। जैसे 1,2,3,4 और 5 साल। इसका फायदा ये है कि हर साल कोई न कोई FD मैच्योर हो जाती है और आपको सालाना लिक्विडिटी भी मिलती है।
FD लैडरिंग का लाभ-
जब भी बाजार की ब्याज दरें में गिरावट आती है तो फिर कुछ FD पुरानी दरों पर बनी रहती हैं। इसके अलावा, जब ब्याज दरें बढ़ती हैं,xx तो मैच्योर होने वाली FD (FD Interest Rate) को आप नई, अधिक दरों पर जाकर रिन्यू भी करा सकते हैं।
इसके साथ ही साथ साल-दर-साल FD मैच्योर होने से पैसा हाथ में आता जाता है और आपको अचानक से जरूरत पड़ने पर अपने FD तोड़ने की ज़रूरत नहीं पड़ने वाली है।
एक बार में एक बड़ी रकम हाथ में आने की बजाय छोटे-छोटे (Minimum investment in FD) अमाउंट मैच्योर होने की वजह से टैक्स का दबाव कम होता है।
इनको होगा लाभ-
यह रणनीति उन लोगों के लिए काफी लाभ होने वाला है जिन्हें फिक्स्ड इनकम के साथ-साथ पैसों की सालाना जरूरत पड़ती है। जैसे सेवानिवृत्त कर्मचारी, गृहिणियां या वे लोग जिन्हें फंड को किसी खास समय के बाद यूज करता है। FD लैडरिंग (FD Laddering Kya h) से निवेशक अपने पैसे का सही यूज करके, ब्याज दरों के जोखिम से बच सकते हैं और जरूरत के समय बिना जुर्माना चुकाए अपनी राशि को भी निकाल सकते हैं।
इन बातों का दें ध्यान-
FD लैडरिंग को अपनाने के दौरान बैंक द्वारा दी जा रही ब्याज दरों और अलग-अलग FD (Fixed deposit) की परिपक्वता जरूरत के बारे में जानकारी जरूर से हासिल कर लेनी चाहिए।
सभी FD को नेटबैंकिंग या एक प्लेटफॉर्म से ट्रैक करना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा।
मैच्योर होते ही अगली FD में निवेश (Investment Tips) की प्लानिंग पहले से ही कर लें।
First published on: November 19, 2025 07:41 PM