Post Office की इस स्कीम में करें निवेश, ब्याज से ही होगा लाखों का फंड जमा
Post Office Scheme : वैसे तो आम नागरिकों की सुविधा के लिए पोस्ट ऑफिस की ओर से कई स्कीमें चलाई जाती है ताकि आम ग्राहकों को कम इन्वेस्टमेंट पर सुरक्षित ओर बेहतर रिटर्न मिल सकें। अगर आप भी पोस्ट ऑफिस की किसी स्कीम (Post Office Best Scheme) में इन्वेस्टमेंट की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक धांसू स्कीम के बारे के बारे में बताने वाले हैं। आइए खबर में जानते हैं इस स्कीम के बारे में।
HBN News TV (Post Office Scheme) अगर आप भी किसी बेस्ट पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करना का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। इस खबर में हम आपको पोस्ट ऑफिस की ऐसी स्कीम (Post Office Scheme) के बारे में बताने वाले हैं, जहां निवेश कर आप सिर्फ ब्याज से ही लाखों का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इस आरडी स्कीम के बारे में।
आरडी स्कीम पर मिलेगा इतना ब्याज
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम (Post Office Recurring Deposit) में निवेश करने पर आपको कम जोखिम के साथ सुरक्षित रिटर्न मिलता हैं। इसमें सरकार फिलहाल 6.7 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर ऑफर कर र ही है, जो कई फिक्स्ड इनकम ऑप्शन्स से बेहतर है। अगर आप इस सकीम में हर महीने 5,000 रुपये जमा करते हैं, तो इससे 5 साल और फिर उसकी एक्सटेंशन के बाद सिर्फ ब्याज से ही आप मोटी कमाई कर सकते हैं।
कैसे होगा आरडी स्कीम का केलकुलेशन
आइए उदाहरण के माध्यम से पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम (Post Office RD Scheme) के केलकुलेशन को समझते हैं। जैसे की अगर आप 5 साल तक हर महीने 5,000 रुपये इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो इन्वेस्टमेंट 3 लाख रुपये होता है। इस अवधि में 6.7 प्रतिशत ब्याज दर से तकरीबन 56,830 रुपये का ब्याज मिल जाता है।
यानी देखा जाए तो 5 साल बाद आपके पास कुल 3,56,830 रुपये केआस-पास होंगे। अगर आप इस RD को अगले 5 साल के लिए इन्क्रिज करते हैं, तो इससे ग्राहकों की कुल जमा राशि 6 लाख रुपये के आस-पास हो जाएगी और 10 साल बाद आप आपको कुल ब्याज (Post Office RD Scheme Interest) लगभग 2,54,272 रुपये मिलेगा। ठीक ऐसे ही 10 साल बाद आपका कुल फंड 8,54,272 रुपये के आस-पास होगा।
इतने रुपये में करें इन्वेस्टमेंट शुरू
आरडी स्कीम की सबसे बड़ी खास बात यह है कि आप आरडी स्कीम (RD scheme Investment) में सिर्फ 100 रुपए से भी अकाउंट ओपन करा सकते हैं। आप अपने पोस्ट ऑफिस में जाकर आसानी से RD अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके साथ ही इसमे प्रीमच्योर क्लोजर की सर्विस भी मिलती है, यानी जरुरत पड़ने पर मैच्योरिटी से पहले अकाउंट बंद कराया जा सकता है।
ले सकते हैं लोन सुविधा का फायदा
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में लोन सुविधा (Loan facility in RD scheme) का बड़ा फायदा मिलता है। अगर आप कम से कम 1 साल तक अपने RD अकाउंट में नियमित रूप से चलाते हैं तो आप जमा राशि के 50 प्रतिशत तक लोन सुविधा का बड़ा फायदा ले सकते हैं। इस लोन पर सिर्फ 2 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देना होता है, जो आमतौर पर बाजार की दरों से बेहद कम होता है।
First published on: December 11, 2025 04:38 PM