Post Office की इन स्कीमों में करें निवेश, कम समय में ही होगा बंपर मुनाफा
Post Office : लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से हर कोई निवेश करने पर विचार करता है। बता दें कि पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी स्कीम में जिनमें निवेश (Investment Tips) करने पर आपको बंपर रिटर्न मिलने वाला है। इसके साथ साथ आपको काफी कम समय में ही बंपर रिटर्न मिलने वाला है। खबर में जानिये पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के बारे में।
HBN News TV-(Post Office Scheme) पोस्ट ऑफिस द्वारा आए दिन कई शानदार स्कीमों को लॉन्च किया जाता है। बता दें कि अब पोस्ट ऑफिस द्वारा कई स्कीमों में निवेश का शानदार मौका दिया जा रहा है। अगर आप इन स्कीम (Best Scheme of Post Office) में निवेश करते हैं तो इससे आपको बंपर रिटर्न मिलने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इन शानदार स्कीमों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
रिटायरमेंट के बाद का जोखिम होगा कम-
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम द्वारा खासतौर पर 60 साल या उससे अधिक उम्र वाले लोगों के लिए कई शानदार स्कीम को बनाया जाने वाला है। इसमें निवेश पर सरकार की गारंटी (Post Office Senior Citizen Savings Scheme) मिल जाती है, इसका मतलब है कि पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। ये स्कीम उन लोगों के लिए बेहतरीन रहने वाली है जोकि रिटायरमेंट के बाद बिना जोखिम के नियमित इनकम को चाह रहे हैं।
हर साल मिलेगा इतना ब्याज-
अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं तो इसपर फिलहाल आपको 8.2 प्रतिशत तक का सालाना ब्याज दर दिया जा रहा है। जोकि ज्यादातर बैंक FD से ज्यादा रहने वाली है। खास बात तो ये है कि ये ब्याज (Post Office SCSS interest Rate) तय होती है और बाजार के उतार-चढ़ाव का प्रभाव नहीं पड़ता है। सरकार की गारंटी होने के कारण निवेशकों को किसी तरह की चिंता नहीं रहती है।
अधिकतम इतने रुपये को कर सकते हैं निवेश-
अगर कोई भी वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम में अधिकतम 30 लाख रुपये की राशि को निवेश करता है तो फिर उनको 8.2 प्रतिशत के हिसाब से रिटर्न मिलने वाला है। ऐसे में एक साल के अंदर ही स्कीम (Best Post Office scheme) के तहत 2.46 लाख रुपये ब्याज के तौर पर हासिल कर सकते हैं। इसे महीने में बांटें तो लगभग 20,000 रुपये की नियमित कमाई होती है, जो रिटायरमेंट खर्चों के लिए काफी मददगार रहने वाली है।
सीधे खाते में जमा होगी राशि-
SCSS में ब्याज का भुगतान हर महीने नहीं, बल्कि हर तीन महीने में किया जाता है। इसके तहत ब्याज की राशि अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और जनवरी (Post Office scheme) में सीधे खातों में जमा कर दी जाती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो इस रकम को खर्च करें या फिर दोबारा निवेश के लिए इसका यूज कर सकते हैं।
टैक्स में भी मिलेगी छूट-
इस स्कीम के तहत निवेश करने पर पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट भी दी जाती है। इसके अलावा इस अकाउंट की मैच्योरिटी (Post Office SCSS Maturity time period) 5 साल की होती है। समय से पहले बंद करने पर पेनल्टी लगाई जा सकीत है। निवेश की शुरुआत के बारे में बात करें तो आप इसमें 1000 रुपये से शुरू किया जा सकता है।
First published on: December 16, 2025 06:07 PM