बिजनेस

Income Tax Rule : इस लिमिट से ज्यादा कैश लेने पर 100% लगेगा जुर्माना, जान लें नियम

Income Tax Rule : अगर आप किसी से दो लाख से अधिक कैश लेते हैं, तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है. दरअसल आयकर अधिनियम की धारा (Section of Income Tax Act) 269ST के तहत इस सीमा से ऊपर कैश लेने पर 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इससे जुड़े जरूरी कानूनी नियमों के बारे में-

HBN News TV – (Income Tax) मौजूदा समय में अधिकतर जगहों पर कैश ही एक्‍सेप्‍ट किया जाता है. विशेषकर रियल एस्‍टेट, बिजनेस डील और सामाजिक कार्यों में ज्‍यादा कैश ही इस्‍तेमाल होता है. लेकिन आपको बता दें कि कैश लेनदेन में कुछ लिमिटेशन पार (Exceeding certain limits in cash transactions) होने पर आपको अपना सबकुछ खोना पड़ सकता है.

सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए फाइनेंशियल एडवाइजर और टैक्‍स एक्‍सपर्ट ने चेतावनी दी है कि बड़े कैश ट्रांजेक्‍शन (large cash transactions) भारतीय टैक्‍स कानून (Indian tax laws) के तहत कठोर दंड का कारण बन सकता है. हाल ही में वायरल (viral post) हुई एक पोस्‍ट बताती है कि नियमों को तोड़ना कितना सरल है और इसके परिणाम क्रूर हो सकते हैं-

100 प्रतिशत लग सकता है जुर्माना-

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की गई एक पोस्ट में CA नितिन कौशिक ने चेतावनी देते हुए लिखा कि ₹2 लाख से अधिक कैश लेने पर सब कुछ खो सकते हैं. उनका कहना है कि अलग-अलग तरीकों से भुगतान लेने पर भी आप नहीं बच सकते. आयकर अधिनियम की धारा 269ST के अनुसार, ₹2 लाख या उससे अधिक कैश स्वीकार करने पर-चाहे वह किस्तों में ही क्यों न हो-100 फीसदी का जुर्माना लग सकता है. यानी जितना आपको मिला है, उतना ही आप वापस खो सकते है.

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

CA के मुताबिक जानें कैसे काम करता है नियम-

एक दिन की लिमिट-

एक दिन में दो लाख रुपये से ज्‍यादा कैश प्राप्‍त (cash received) करने को नियम का उल्लंघन माना जाएगा. उदाहरण के तौर पर, अगर सुबह 1.5 लाख रुपये और शाम को 1 लाख रुपये मिले तो कुल 2.5 लाख रुपये हुए तो इसपर जुर्माना 2.5 लाख रुपये ही लगेगा.

 

भुगतान को दिनों के हिसाब से बांटना?

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

इससे कोई मदद नहीं मिलती. उदाहरण के तौर पर, 3 लाख रुपये में प्लॉट (plot) बेचना और तीन दिनों तक रोजाना 1 लाख रुपये लेना, यह भी अवैध माना जाएगा.

शादी और कार्यक्रम का खर्च एक लेनदेन के रूप में गिना जाता है. उदाहरण: खानपान के लिए 1.5 लाख रुपये + सजावट के लिए 1 लाख रुपये = 2.5 लाख रुपये जुर्माना लगेगा.

एक असली मामले का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि एक विक्रेता को एक प्रॉपर्टी डील (property deal)  के लिए छह महीने तक हर महीने 5  लाख रुपये प्राप्त हुए. हर किस्त 2 लाख रुपये से कम थी, लेकिन कुल राशि 30 लाख रुपये बन गई. इसके बावजूद, आयकर नियमों के तहत अंतिम जुर्माना 30 लाख रुपये लगाया गया.

कैसे बचा जा सकता है जुर्माना से- 

– कभी भी 2 लाख रुपये से ज्‍यादा कैश ट्रांजेक्‍शन एक्‍सेप्‍ट नहीं करना चाहिए. चाहे आप इसे किसी भी तरह से बांटकर दिया जाए.

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

– सिर्फ बैंक ट्रांसफर, UPI या डिजिटल पेमेंट के जरिए ही लेनदेन एक्‍सेप्‍ट (Transaction Accept) करना चाहिए.

– बिजनेस, प्रॉपर्टी (property) या इवेंट में बड़े कैश लेनदेन से बचना चाहिए.

कई लोग अनजाने में इस नियम को तोड़ देते हैं फिर उन्‍हें भारी कीमत (heavy price) चुकानी पड़ती है.

First published on: November 28, 2025 01:45 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading