बिजनेस

Home Loan : 60 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी, जान लें नियम

Home Loan : अगर आप होम लोन लेने की प्लानिंग कर रहे है तो ये खबर आपके फायदे की है। दरअसल आज हम आपको अपनी इस खबर में ये बताने जा रहे है कि अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा से 60 लाख रुपये का होम लोन लेना चाहते हैं, तो आपकी मासिक सैलरी कितनी होनी चाहिए और हर महीने कितनी EMI चुकानी होगी-

HBN News TV – (Home Loan)। बड़े शहरों में घर या फ्लैट खरीदने के लिए अक्सर होम लोन की जरूरत पड़ती है। खासकर उन नौकरीपेशा लोगों (employed people) के लिए जो अभी किराए के मकान में रहते हैं, अपने सपनों का घर खरीदना मुश्किल होता है और वे होम लोन पर निर्भर रहते हैं।

इस साल आरबीआई ने रेपो रेट (repo rate) 1 प्रतिशत घटा दिया है, जिससे होम लोन की ब्याज दरें भी करीब 1 प्रतिशत तक कम हो गई हैं। आइए जानते हैं, अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा से 60 लाख रुपये का होम लोन लेना चाहते हैं, तो आपकी मासिक सैलरी कितनी होनी चाहिए और हर महीने कितनी EMI चुकानी होगी।

7.45 प्रतिशत की शुरुआती दरों से होम लोन ऑफर कर रहा है बैंक-

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

आरबीआई (Reserve Bank Of India) द्वारा रेपो रेट घटाने के बाद देश के अधिकांश बैंकों ने होम लोन समेत सभी लोन की ब्याज दरों में कमी कर दी है। पब्लिक सेक्टर बैंक (Public Sector Bank), बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी होम लोन की ब्याज दरें घटा दी हैं। अब बैंक ऑफ बड़ौदा 7.45 प्रतिशत की शुरुआती दर पर होम लोन (Home loan) उपलब्ध करा रहा है।

7.45 प्रतिशत की ब्याज दर से 30 साल के लिए 60 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए आपकी मंथली सैलरी 83,500 रुपये होनी चाहिए। लेकिन, इसके लिए आपको एक खास बात का ध्यान रखना होगा कि आपके नाम से कोई दूसरा लोन नहीं चल रहा हो।

 

60 लाख रुपये के Home loan के लिए कितनी भरनी होगी EMI

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

बैंक ऑफ बड़ौदा से 7.45 प्रतिशत ब्याज दर पर 30 साल के लिए 60 लाख रुपये का होम लोन लेने पर आपकी मासिक ईएमआई (Montlhy EMI) लगभग 41,750 रुपये होगी। ध्यान रहे, किसी भी बैंक से लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है तो बैंक आपके लोन ऐप्लिकेशन को रिजेक्ट (loan application reject) कर सकते हैं। किसी भी तरह के लोन के लिए एक अच्छा क्रेडिट स्कोर काफी मायने रखता है।

अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं (credit score not good) है, तो बैंक आपके लोन आवेदन को अस्वीकार कर सकते हैं। किसी भी प्रकार का लोन लेने के लिए अच्छा क्रेडिट स्कोर बेहद महत्वपूर्ण होता है और यह आपकी लोन स्वीकृति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

क्रेडिट स्कोर के अलावा, आपकी पुराने लोन अकाउंट (old loan account) की भी जांच की जाती है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर (Credit score) अच्छा है तो आप बैंक से ब्याज दरों में छूट (discount in interest rates) की भी डिमांड कर सकते हैं।

First published on: November 29, 2025 02:53 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading