बिजनेस

Home Loan Tips : घर खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें, आसानी से मिल जाएगा लोन

Home Loan Tips : बढ़ती महंगाई के इस दौर में प्रॉपर्टी की कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंची है। आज के समय में हर किसी के लिए घर खरीदना आसान नहीं है। घर खरीदने के लिए एक मोटी पूंजी की जरूरत होती है। इसके लिए ज्यादातर लोग होम लोन का सहारा लेते हैं। अगर आप भी नया घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो बैंक जाने से पहले कुछ पांच जरूरी बातों पर गौर कर लें। इसके बाद आपको आसानी से लोन मिल जाएगा।

HBN News Tv – (Home Loan Tips)। अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन आज प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों के चलते हर किसी के लिए खुद का घर खरीदना आसान नहीं है। क्योंकि कोई भी नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए एक मोटी कीमत चुकानी पड़ती है और हर किसी के पास इतना पर्याप्त पैसा नहीं होता है कि वह अपने लिए मकान खरीद सके। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग घर खरीदने के लिए होम लोन (home loan) लेते हैं। होम लोन लेने के लिए भी कई शर्तों में नियमों को पूरा करना होता है। इसके बाद ही बैंक लोन के लिए राजी होते हैं।

कई बार अधूरी जानकारी की वजह से भी होम लोन नहीं मिल पाता है। वहीं, कई बार लोन से जुड़ी जानकारी नहीं होने पर भी बैंक एक्सट्रा चार्ज लगा देतेहैँ जिसकी वजह से होम लोन और महंगा हो जाता है। अगर आप आसानी से होम लोन लेना चाहते हैं तो इन पांच बातों के बोर में जरूर जान लें –

1. सिबिल स्कोर को रखें गुड –

 

होम लोन (Home Loan News) लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर अच्छा होना बहुत जरूरी है, क्योंकि सिबिल स्कोर (CIBIL Score) कम होने या फिर खराब होने पर बैंक लोन आवेदन को कैंसिल कर देते हैं। इसलिए आपका सिविल स्कोर बेहतर होना बहुत जरूरी है। क्रेडिट स्कोर से ही यह तय होता है कि आपको कितनी ब्याज दर पर लोन मिलेगा। अगर आपका सिबिल अच्छा है तो आसानी से और कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है। दरअसल, सिबिल स्कोर आपकी वित्तीय स्थिति को दर्शाता है इससे बैंक को यह पता चलता है कि पहले आपने लोन कैसे चुकाया है और कितनी किस्तों को बाउंस किया है।

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

2. लोन लेते समय सोच समझकर चुनें अवधि –

 

होम लोन (Home Loan EMi) लेते समय इसकी अवधि चुना सबसे हम होता है। अगर आप लोन के हिसाब से सही अवधि चुनते हैं तो आपको आर्थिक रूप से यह फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप लंबी अवधि के लिए लोन लेते हैं तो आपको महीने की कम EMI चुकानी होती है। इस तरीके से लोन चुकाना आसान हो जाता है, लेकिन आपको अधिक ब्याज दर चुकाना पड़ता है। यदि आप होम लोन लंबी अवधि के लिए लेने की सोच रहे हैं तो इसकी पूरी कैलकुलेशन पहले से ही कर लें। ताकि भविष्य में आपको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

ज्यादा से ज्यादा करें डाउन पेमेंट –

 

प्रॉपर्टी की डाउन पेमेंट (property down payment) कर आप होम लोन को आसान बना सकते हैं। जितनी ज्यादा डाउन पेमेंट करेंगे होम लोन चुकाना उतना ही आसान होगा। अधिकतर बैंक 20 प्रतिशत की डाउन पेमेंट करवाते हैं और बाकी रकम को लोन के रूप में देते हैं। प्रॉपर्टी (property News) की जितनी ज्यादा डाउन पेमेंट होगी। बैंक आपको उतनी ही जल्दी और आसानी से लोन देंगे क्योंकि ऐसे में बैंक का ग्राहक पर भरोसा बढ़ता है और जोखिम कम होता है

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

होनी चाहिए स्थाई इनकम

 

अगर आप सरकारी जॉब करते हैं या फिर कहीं से स्थाई इनकम प्राप्त करते हैं तो आपको बैंक (Bank Loan News) से फटाफट लोन मिल जाएगा। दरअसल, स्थाई रोजगार इनकम वाले को बैंक जल्दी लोन देने के लिए तैयार हो जाते हैं। अक्सर बिजनेस और नौकरी पैसा लोगों को जल्दी लोन मिल जाता है। लोन देने से बैंक वित्तय स्थिति को देखते हैं और इसके बाद लोन आवेदन को स्वीकार करते हैं। अगर आप बैंक से लोन लेना चाहते हैं और आपकी इनकम कम है तो आप साइड बिजनेस करके या हाई सैलेरी वाली जॉब प्रकार आसानी से होम लोन प्राप्त कर सकते हैं।

 

ज्वाइंट लोन –

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

अगर आप लंबी अवधि के लिए बड़ा कर्ज लेना चाहते हैं और बैंक (Bank News) ने आपके आवेदन को कैंसिल कर दिया है तो इस स्थिति में आप परिवार के किसी सदस्य के साथ ज्वाइंट आवेदन कर आसानी से होम लोन प्राप्त कर सकते हैं। सह-आवेदक के साथ मिलकर लोन लेने से कर्ज राशि अधिक भी मिल सकती है और बैंक का आप पर भरोसा भी बढ़ेगा। होम लोन लेते समय आप माता-पिता और भाई बहन के अलावा पत्नी को भी सह- आवेदक के रूप में चुन सकते हैं।

First published on: August 30, 2025 02:36 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading