Home Loan Tips : होम लोन लेने से पहले जान लें 4 बातें, वरना हो जाएगा नुकसान
Home Loan Tips : आजकल ज्यादातर लोग घर खरीदने के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं। अपना घर खरीदने के लिए यह आसान तरीका है। लेकिन होम लोन से जुड़ी ये इंपोर्टेंट जानकारी नहीं होनी की वजह से लोग बड़ा नुकसान कर बैठते हैं। यदि आप होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो ये चार बातें जरूर जान लें।

HBN News Tv – (Home Loan Tips)। अपना घर खरीदने का सपना हर किसी का होता है। इसके लिए लोग जिंदगी भर मेहनत करते हैं। लेकिन आज बढ़ती महंगाई के इस दौरान में यह इतना आसान नहीं है। ऐसे में इस सपने को पूरा करने के लिए होम लोन की सहायता लेनी पड़ती है।
आज के समय में देश के ज्यादातर सरकारी-प्राईवेट बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां होम लोन की सुविधा देती हैं, लेकिन होम लोन (Home Loan Tips) लंबी अवधि का एक बड़ा कर्ज होता है। ऐसे में कर्ज लेने से पहले होम लोन से जुड़ी पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। कई बार लोग बिना किसी जानकारी के होम लोन ले लेते हैं और फिर कर्ज के जाल में फंस जाते हैं।
ज्यादातर मामलों में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बजट नहीं बनने पर इमरजेंसी में होम लोन लेते हैं। ऐसे में अचानक जल्दबाजी में होम लोन लेने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। इसलिए लोन लेने से पहले उससे जुड़ी शर्तें, ब्याज दरें, चार्जेस (Home Loan Charges) और ईएमआई स्ट्रक्चर के बारे में समझ लेना चाहिए।
ब्याज दर और चार्जेस की कर लें जाचं पड़ताल –
जब भी होम लोन (Home Loan) लेने की नौबत आती है तो इसमें सबसे पहले ब्याज दरें ही देखी जाती हैं। वैसे होम लोन की ब्याज दरें अधिक होती हैं, लेकिन आप इससे जुड़ी जानकारी रखते हैं तो काफायती ब्याज दर पर लोन प्राप्त कर सकते हैं।
फ्लोटिंग और फिक्स्ड रेट का फर्क समझें। फ्लोटिंग रेट (Home Loan Floating Rate) समय समय पर बदलता रहता है, जबकि फिक्स्ड रेट स्थिर रहता है। इसके अलावा, प्रोसेसिंग फीस, प्री-पेमेंट चार्ज (Pre-payment charges) और फोरक्लोजर फीस जैसे छिपे हुए चार्जेस के बारे में बैंक से जरूर पूछ लें। कभी कभी कब ब्याज दर के चक्कर में फटाफट लोन ले लेते हैं, लेकिन बाद में चार्जस लगने के बाद मोटी EMI भरनी पड़ती है।
डाउन पेमेंट का क्या होता है रोल –
अक्सर कुछ लोगों को यह भ्रम होता है कि बैंक उन्हें प्रॉपर्टी की पूरी कीमत पर कर्ज देगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है आमतौर पर बैंक केवल 75 से 90 प्रतिशत तक ही लोन देते हैं। बाकी रकम आपको डाउन पेमेंट (home loan down payment requirements) के रूप में देनी होती है।
अगर आपने पहले ही डाउन पेमेंट का इंतजाम नहीं किया तो अचानक पैसों का प्रबंध करना मुश्किल हो सकता है ऐसी स्थिति में आपके हाथ से डीज भी निकल सकती है। ऐसे में जब भी होम लोन लें तो डाउन पेमेंट को लेकर पहले ही प्लानिंग कर लें।
कम लोन मिलने पर करें ये काम –
बैंक (Bank Loan) हमेशा व्यक्ति के आर्थिक व्यवहार को देखते हुए लोन देता है। अगर आपको पात्रता के अनुसार कम लोन मिला है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य को-एप्लीकेंट बनाकर लोन राशि को बढ़वा सकते हैं। इससे बैंक का आप पर भरोसा बढ़ता है और अधिक लोन मिलने की संभावना बढ़ती है। इसके साथ ही आप ऑनलाइन हाउसिंग लोन कैलकुलेटर (Housing Loan Calculator) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
EMI तय करने से पहले जान लें जरूरी बात –
होम लोन की किस्ते कई सालों तक चलती है। आपकी मंथली EMI सीधा आपके मासिक आय और खर्चों पर प्रभाव डालती है। अगर आपके पास इनकम के सॉर्स कम हैं और ऐसे में महीने की कम EMI पर लोन (Home Loan EMI Calculator) ले रहे हैं तो ऐसा करने से तात्कालिक आपकी जेब को राहत जरूर मिल सकती है,
लेकिन इससे लोन की अवधि और ब्याज दोनों बढ़ जाते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी प्रति माह आय और खर्चों को कैलकुलेट करके EMI तय करें। ऐसा करने से लोन चुकाने में आसानी होती है और आप पर आर्थिक बोझ नहीं बढ़ता है।
First published on: August 12, 2025 11:45 AM