Home Loan : ये बैंक दे रहे सस्ता होम लोन, जान लें पूरी कैलकुलेशन
Home Loan Calculation: आज के समय में बढ़ रही महंगाई की वजह से घर की खरीदी कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा है। देशभर में प्रॉपर्टी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में घर की खरीदी करने के लिए लोगों को होम लोन का सहारा लेना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कौन सा बैंक सबसे सस्ता होम लोन दे रहे हा।
HBN News TV : (Home Loan News) आज प्रॉपर्टी के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं, ऐसे में लोग खुद का घर लेने के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं। देशभर के अलग अलग बैंक अलग अलग ब्याज दर पर ही लोन की सुविधा (Loan facility) उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में लोन लेने से पहले आपको इस बात की जांच कर लेनी चाहिए कि कौन सा बैंक सबसे कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी-
प्रॉपर्टी की कीमतें छू रही है आसमान-
अगर आप भी खुद का घर खरीदना चाह रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि फिलहाल प्रॉपर्टी की कीमतें (Property prices) आसमान छू रही है। ऐसे में लोगों के लिए घर की खरीदी कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा है। अगर आप भी आने वाले दिनों में बैंक से होम लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले आपको अलग अलग बैंकों की होम लोन की ब्याज दरों (Home loan interest rates) के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। इसके बाद आपको एक ऐसे बैंक से होम लोन चाहिए जिसकी ब्याज दरें और अन्य चार्ज कम हों।
HDFC बैंक में Home loan की ब्याज दरें-
देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक HDFC बैंक अपने ग्राहकों को 7.90 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन की सुविधा दे रहा है। ग्राहक की इनकम और क्रेडिट स्कोर के आधार पर ही ब्याज दरें कम या ज्यादा की जा सकती है।
BOB होम लोन की ब्याज दर-
सरकारी बैंक के बारे में बात करें तो बता दें कि BOB के होम लोन की ब्याज दरों (Home loan interest rates) के बारे में बात करें तो BOB अपने ग्राहकों को 7.45 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर से होम लोन की सुविधा प्रदान कर रही है। ये ब्याज दरें भी व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर के हिसाब से अलग अलग होती है।
30 लाख का लोन लेने पर देनी होगी इतनी EMI-
अगर आप HDFC बैंक से 30 लाख रुपये का होम लोन लेने की तैयारी (Home loan news) कर रहे हैं वो भी 15 साल की अवधि के लिए तो फिर इस बैंक द्वारा आपको 7.90 प्रतिशत का ब्याज दर दिया जाता है। ऐसे में आपको हर महीने 28,497 रुपये ईएमआई के रूप में देने होंगे। ऐसे में आप 15 सालों में बैंक को कुल 51.29 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। इस दौरान आप कुल 21.29 लाख रुपये ब्याज के रूप में देने होंगे।
BOB से 30 लाख का लोन लेने पर देनी होगी इतनी किस्त-
अगर आप BOB से 30 लाख रुपये का होम लोन 15 साल की अवधि के लिए लेते हैं और आपको ये लोन 7.45 प्रतिशत की ब्याज दर से मिल जाता है। ऐसे में आपको हर महीने 27,725 रुपये EMI के रूप में देने होंगे। इस स्थिति में आप 15 सालों में बैंक को कुल 49.90 लाख रुपये का भुगतान करेंगे। इस दौरान आप कुल 19.90 लाख रुपये ब्याज के रूप में देंगे।
First published on: December 15, 2025 09:38 PM