बिजनेस

FD वालों को सरकारी बैंक ने दिया बड़ा झटका, अब इतना मिलेगा ब्याज

FD Rate - एफडी में निवेश करने वालों को देश के सरकारी बैंक ने बड़ा झटका दिया है। अगर आप एफडी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आपको नुकसान हो सकता है। दरअसल, बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में बड़ा बदलाव किया है। चलिए जानते हैं अब निवेशकों को कितना ब्याज मिलेगी।

HBN News Tv – (FD Rate) आरबीआई ने पिछले बार लगातार तीन बार रेपो रेट को घटाया था, जिसके चलते देश के लगभग सभी सरकारी बैंक और प्राईवेट बैंक ने लोन की ब्याज दरों को कम कर दिया था। इससे लोन धारकों को फायदा मिला। वहीं, बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में भी कटौती की थी, जिससे निवेशकों को तगड़ा झटका लगा।

इस बार आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसके बावजूद सरकारी बैंक केनरा बैंक ने एफडी और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों (Savings account interest rates) में बड़ा बदलाव किया है। यह नई ब्याज दरें 7 अगस्त, 2025 से लागू हो गई हैं। बैंक द्वारा सेविंग अकाउंट और एफडी में किए गए इस बदलाव से सामान्य ग्राहकों और सीनियर सिटीजन पर प्रभाव पड़ा है। चलिए जानते हैं

 

एफडी पर अब मिलेगा इतना ब्याज –

 

केनरा बैंक ने एफडी की नई ब्याज दरें जारी कर दी हैं। अब सामान्य ग्राहकों को 3 करोड़ से कम की कॉलेबल एफडी (Callable FD) पर 3.25 प्रतिशत से 6.50 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा। इसमें सबसे ज़्यादा ब्याज 444 दिन की अवधि वाली एफडी पर 6.50 प्रतिशत मिलेगा।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

हालांकि, अगर एफडी मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालते हैं तो 1 प्रतिशत पेनाल्टी के रुपये जुर्माना देना होगा। वहीं, सीनियर सिटीजन को 3.25 प्रतिशत से 7 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है और उन्हें भी 444 दिन की वाली एफडी पर सबसे अधिक 7 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

 

 

5.55 रखी गई रेपो रेट दर –

एफडी की ब्याज दरों में बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक (RBI News) की अगस्त 6 2025 की पॉलिसी समीक्षा के एक दिन बाद आया है, जिसमें रेपो रेट (repo rate) 5.55 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। इस साल आरबीआई (RBI) कुल 100 बेसिस प्वाइंट रेपो रेट घटा चुका है, जिसके चलते कई बैंकों ने जमा दरों में कटौती की है।

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

कॉलेबल और नॉन कॉलेबल एफडी में क्या है फर्क-

 

केनरा बैंक (canara bank fd news) में दो तरह की एफडी होती हैं: कॉलेबल और नॉन-कॉलेबल। अगर आप एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको इन दिनों ही एफडी के बारे में जान लेना चाहिए। कॉलेबल एफडी में आप एमरजेंसी में मैच्योरिटी से पहले अपना पैसा निकाल सकते हैं। इसमें सामान्य ब्याज दर लागू होती है।

 

 

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

कौन सी होती है नॉन-कॉलेबल FD

 

वहीं अब नॉन-कॉलेबल एफडी (Non-Callable FD) की बात करें तो इसे एक बार शुरू करने के बाद मैच्योरिटी से पहले पैसा नहीं निकाला जा सकता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको पेनाल्टी के रूप में शुल्क देना होता है, लेकिन इसमें कॉलेबल एफडी की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। पेनाल्टी सभी बैंकों की अलग अलग होती है, जिस भी बैंक में आपने एफडी कराई है उस बैंक के मुताबिक एफडी तोड़ने पर जुर्माना लिया जाएगा।

First published on: August 14, 2025 10:12 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading