बिजनेस

Income tax की रेड में करोड़ों का माल बरामद, व्यापारियों में मचा हड़कंप

Income Tax विभाग की कार्रवाई में एक बड़े व्यापारी समूह पर छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की बेहिसाब नकदी, सोना और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। अचानक हुई इस रेड से व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है। अधिकारी बरामद माल की जांच में जुटे हैं और टैक्स चोरी के कई सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर इस रेड में क्या-क्या बरामद किया गया-

HBN News Tv- (Income Tax Raids) देहरादून में शराब कारोबारियों और बिल्डर्स के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग की 100 अधिकारियों की टीमों ने बुधवार तड़के छापा मारा। कर चोरी के संदेह में हुई यह छापेमारी गुरुवार देर रात तक जारी रही।

 

टीम ने मुख्य रूप से एमकेपी रोड, द्वारिका स्टोर, राजपुर रोड और लाल तप्पड़ जैसे क्षेत्रों में जांच की। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है, और सूत्रों के अनुसार करोड़ों की आयकर (Dehradhun Income tax raid) चोरी पकड़ी गई है। बरामद नकदी और गहनों को गिनने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ीं, तथा कई बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।

 

 

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

दून में 45 घंटे की छापेमारी-

 

 

देहरादून में कुछ कारोबारियों के यहां पिछले करीब 45 घंटे से आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की खबर है, और कई दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान एक बिल्डर (builder) की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पुलिस सुरक्षा (police protection) में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार और गुरुवार को राकेश बत्ता, रमेश बत्ता, विजेंद्र पुंडीर, इंद्र खत्री, शराब कारोबारी कमल अरोड़ा और प्रदीप वालिया के घरों व दफ्तरों पर छापे मारे गए।

 

 

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

अघोषित जेवरात भी बरामद-

 

 

आयकर विभाग (Income Tax Department) ने देहरादून में बुधवार को हुई छापेमारी के दौरान करीब तीन करोड़ रुपये की नकदी और अघोषित ज्वेलरी जब्त की थी। गुरुवार को भी भारी मात्रा में नकदी और ज्वेलरी बरामद होने की खबर है। विभाग ने कारोबारियों के दर्जनों बैंक लॉकर (bank locker) और खाते फ्रीज (freeze accounts) कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, कारोबारियों से जुड़े कुछ करीबी व्यक्ति भी विभाग के रडार पर हैं, और उनके ठिकानों पर भी जल्द छापेमारी हो सकती है। यह कार्रवाई एमकेपी रोड, द्वारका स्टोर, राजपुर रोड (Rajpur Road) और लालतप्पड़ में की गई है।

 

 

 

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

बाहर जाने की अनुमति नहीं-

 

 

आयकर विभाग (Income Tax Department) की छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। टीमें करीब 45 घंटे से घरों में डेरा डाले हुए हैं। इस दौरान किसी भी व्यक्ति के घर में घुसने और घर के किसी भी सदस्य को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है, केवल स्कूल जाने वाले बच्चों को ही छूट मिल रही है।

 

First published on: November 15, 2025 10:36 AM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading