Home loan लेने वालों के लिए गुड न्यूज, Repo Rate में आई इतनी गिरावट
Home loan Repo Rate Cut : रेपो रेट का असर होम लोन, कार लोन की ईएमआई पर पड़ता है। रेपो रेट वो ब्याज दरें होती है, जिस पर आरबीआई बैंक को लोन देता है। अब हाल ही में होम लोन लेने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है, क्योंकि अब दो दिन पहले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने रेपो रेट में बड़ी कटौती है, जिसका फायदा ग्राहकों को जल्द ही मिलने वाला है।
HBN News TV (Repo Rate Cut) रेपो रेट वह ब्याज दरें होती है, जिसके बढ़ने से होम लोन, कार लोन की ईएमआई में इजाफा होता है और रेपो रेट कम होने से आप होम लोन पर महंगी EMI से बच सकते हैं। अब हाल ही में आरबीआई की ओर से रेपो रेट (Repo Rate Cut) में भारी कटौती की गई है। अब रेपो रेट में इस कटौती से लोन सस्ता हो जाएगा। आइए खबर में जानते हैं कि रेपो रेट में कितनी कटौती हुई है और इससे आपके होम लोन पर कितनी ईएमआई बनेगी।
कितना घटा रेपो रेट
दरअसल, आपको बता दें कि बीते दिनों मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग (monetary policy meeting) में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती गई है। रेपो रेट में इस कटौती के बाद, सेंट्रल बैंक इस साल 2025 में रेपो रेट कुल 125 bps तक कट चुका है। जबकि इससे पहले फरवरी और अप्रैल 2025 में 25-25 bps और जून में 50 bps की कटौती कर दी गई थी।
अब दो महीने पहले अक्टूबर की पिछली MPC मीटिंग में RBI ने रेपो रेट में कोई कटौती (RBI cuts repo rate) या बढ़त नहीं की थी, लेकिन अब बीते दिनों हुई रेपो रेट कुल 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती के बाद रेट 5.25 प्रतिशत हो गया है।
किन लोन पर पड़ेगा रेपो रेट का असर
रेपो रेट में कटौती का सीध असर फ्लोटिंग-रेट होम लोन (Floating-rate home loans) पर पड़ता है, खासकर एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (External Benchmark Lending Rate) से जुड़े लोन पर रेपो रेट में कटौती का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इन लोन पर ब्याज दरें कम हो जाएंगी। हालांकि, यह बात जाननी भी जरूरी है कि होम लोन ब्याज दर में कमी का प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि बैंक कितनी जल्दी ग्राहकों को इसका फायदा देते हैं।
50 लाख के लोन पर इतनी होगी ईएमआई
हम एक उदाहरण के माध्यम से आपको समझाते हैं। जैसे कि अगर आपने 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर 25 लाख का लोन 15 साल के लिए लिया है तो इस हिसाब से EMI 24618 रुपये जा रहे हैं तो रेपो रेट में कटौती (Repo rate cut) के बाद 8.25 प्रतिशत पर EMI 24254 रुपये के आस-पास हो जाएगी।
वहीं, अगर आप 50 लाख का लोन 20 साल के लिए लेते हैं तो आपको ईएमआई (home loan emi) के रूप में 43391 रुपये की ईएमआई दे रहे होंगे, लेकिन अब रेपो रेट में कटौती के बाद 8.25 प्रतिशत पर EMI 42603 रुपये हो जाएगी।
75 लाख के लोन पर होगी इतनी बचत
इसके साथ ही अगर आप 75 लाख का लोन 25 साल के लिए लेते हैं तो इससे आप अभी के समय में 60392 रुपये EMI दे रहे होंगे, लेकिन अब रेपो रेट (Repo Rate Cut)में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती के बाद ये 59134 रुपये हो जाएगी।
First published on: December 06, 2025 02:27 PM