बिजनेस

Gold Storage Limit at Home : घर में रख सकते हैं सिर्फ इतना सोना, लिमिट से ज्यादा होने पर होगी बड़ी कार्रवाई

 Gold Storage Limit : सोने की खरीदारी भारत में सिर्फ सजने-संवरने के लिए गहने के तौर तक सिमित नहीं हैं, बल्कि यह निवेश का भी अहम हिस्सा है। शादी-ब्याह से लेकर तमाम मौकों पर सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि घर पर कितना सोना रख सकते हैं? इसकी कितनी लिमिट तय की गई है। ऐसे में अगर आपका जवाब नहीं है तो चलिए आइए आज जान लेते है इस खबर में-

HBN News TV – (Gold Storage Limit at Home)। सोने की खरीदारी भारत में सिर्फ सजने-संवरने के लिए गहने के तौर तक सिमित नहीं हैं, बल्कि यह निवेश का भी अहम हिस्सा है। इसके अलावा, शादी-ब्याह (marriage) से लेकर तमाम मौकों पर सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसकी परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।

 

लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी इसे अपने पास इकट्ठा करते जाते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते है कि घर पर कितना सोना रख सकते हैं (How much gold can you keep at home?)? इसकी कितनी लिमिट तय की गई है? क्या आपको पता है कि इनकम टैक्स विभाग आपकी सोने की खरीदारी पर कड़ी नजर रखता है और तय लिमिट से ज्यादा सोना रखने पर आपको नोटिस भेज सकता है या आपके घर छापामारी की जा सकती है।

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

अगर नहीं, तो आज हम आपको घर में गोल्ड स्टोर करने के नियमों (Rules for storing gold) से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं ताकि आपको यह पता चल जाए कि घर पर कानूनी तौर पर कितना सोना रख सकते हैं जिससे आप इनकम टैक्स (Income tax) की जांच से बचे रहे-

 

 सबके लिए अलग-अलग है नियम –

देश में पुरुषों, विवाहित और अविवाहित महिलाओं (unmarried women gold rules) के लिए सोने की खरीद और स्टोरेज (gold storage rules) के नियम अलग-अलग है। विवाहित महिलाओं को अपने पास 500 ग्राम तक सोना रखने की अनुमति है। अविवाहित महिला 250 ग्राम और पुरुष 100 ग्राम तक सोना अपने पास रख सकते हैं।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

अगर इस लिमिट से ज्यादा सोना आपके पास है, तो उसके लिए आपके पास बिल (Bill) या इनकम टैक्स रिटर्न में डिक्लेरेशन (Declaration in Income Tax Return) होना चाहिए। दरअसल, अगर आपके पास एक वैलिड प्रूफ (valid proof) है, तो आप कितनी भी मात्रा में सोने को स्टोर कर सकते हैं। इनकम टैक्स विभाग की यह लिमिट बिना किसी दस्तावेजों वाले गोल्ड पर ही लागू होती है। यानी कि सोना चाहे कितना भी हो, बस प्रूफ होना जरूरी है।

 

क्या सोना स्टोर करने पर लगेगा टैक्स-

– अगर आपने डिक्लेयर की गई इनकम से सोना खरीदा है, या यह कर-मुक्त आय जैसे खेती-बाड़ी से प्राप्त हुआ है, या कानूनी रूप से विरासत में मिला है, तो इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

– अगर आप तय लिमिट में सोना स्टोर (Store gold within the prescribed limit) करते हैं या लिमिट ज्यादा है, लेकिन इसका वैलिड प्रूफ है, तो इस स्थिति में अगर छापामारी होती भी है, तो आपके जेवरात जब्त (jewelery confiscated) नहीं किए जा सकते हैं।

– घर में गोल्ड स्टोरेज (gold storage) पर कोई टैक्स नहीं लगता, लेकिन अगर कोई सोना बेचता है, तो उस पर टैक्स चुकाना (pay tax) पड़ता है।

First published on: November 28, 2025 12:59 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading