Gold Silver Rate : 7वें आसमान पर पहुंची सोने और चांदी की कीमत, जानिये 22 और 24 कैरेट का रेट
Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन में सोने के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे थे। लेकिन इसके बाद दोनों कीमती धातुओं के रेट अचानक नीचे गिरे। लेकिन अब शादियों के सीजन में एक बार फिर से सोने के रेट तेजी से बढ़ने लगे हैं। आईये जानते हैं सोने-चांदी का ताजा भाव -
HBN News TV – (Gold Silver Rate)। शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सोने और चांदी की डिमांड बढ़ने से रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। आए दिन दोनों कीमती धातुओं के रेट नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। वेडिंग सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। आज यानी 1 दिसम्बर को यूपी के अलग-अलग शहरों में सोना (UP Gold Rate) फिर महंगा हो गया है।
चांदी में भी 3 हजार रुपये की तेजी –
राजधानी लखनऊ में आज सोना (Lucknow Gold Rate) 650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। वाराणसी और मेरठ में भी सोने के कीमतों में भी जबरदस्त तेजी आई है। सोने के अलावा सर्राफा बाजार में आज चांदी भी (Silver Rate) 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है।
24 कैरेट सोने का ताजा भाव –
एक्सपर्ट का कहना है कि जिस तरह से चांदी की कीमतें रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है। जल्द ही यह नया रिकॉर्ड कायम करेगी। आज यानी 1 दिसम्बर को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का ताजा भाव (24 carat gold price) 660 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,30,630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
30 नवम्बर को सोने का रेट 1,29,970 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बात राजधानी लखनऊ में सोने के कीमत की करें तो आज यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 650 रुपये तेजी के बाद 1,31,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मेरठ में आज इसका भाव (Meerut Gold Price) 1,31,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
22 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट –
वाराणसी के सर्राफा बाजार आज 1 दिसंबर को 22 कैरेट सोने का रेट (22 carat gold rate) 600 रुपये प्रति तोला बढ़ा है, जिसके बाद सोने का भाव 1,19,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। इसके पहले 30 नवम्बर को इसकी कीमत 1,19,150 रुपये थी। बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो आज बाजार में इसका भाव (Sone Ka Bhav) 490 रुपये बढ़कर 98,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
चांदी की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड –
सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें (Silver Rate Today) रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। आज सर्राफा बाजार खुलने के साथ चांदी 3000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। इस तेजी के बाद इसका भाव 1,88,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। 30 नवम्बर को इसका भाव 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक ने बताया कि दिसम्बर महीने की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। जिस रफ्तार से इसके भाव बढ़ रहे हैं, अनुमान लगाया जा रहा है कि सोना-चांदी (Gold-Silver Rate) जल्द ही अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
First published on: December 01, 2025 08:32 PM