Gold-Silver rate : चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, सोने को छोड़ा पीछे, जानिये ताजा रेट
Gold-Silver rate : सोने व चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते कारोबारी दिन 10 दिसंबर को घरेलू बाजार में जहां सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी की कीमतों में कुछ तेजी देखी गई है। ऐसे में आज 10 दिसंबर को एक बार फिर सोने व चांदी की कीमतों में बाजार खुलते ही उथल-पुथल देखने को मिल रही है। चलिए जानतें हैं कि आज बाजार खुलते ही सोने व चांदी की कीमतें क्या बनी हुई हैं।
HBN News TV – (Gold-Silver rate)। सोने व चांदी की कीमतों में आज न सिर्फ घरेलू बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ोतरी होती दिख रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों की बात करें तो विदेशी बाजार में वर्तमान में चांदी के रेट 60 डॉलर प्रति ओंस के आंकड़ें को पार कर गए हैं। वहीं, भारत में भी चांदी की कीमतों ने आज नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। कुछ विशेषज्ञों की ओर से अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही चांदी के रेट 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकते हैं। वर्तमान में चांदी के दामों में सोने के मुकाबले ज्यादा बढ़त दर्ज की जा रही है।
अगर हम सोने व चांदी की कीमतों (Silver rate) में हो रही बढ़ोतरी की बात करें तो साल 2025 के अंतिम महीने दिसंबर में अब तक यानी 9 दिसंबर तक चांदी के रेट में लगभग 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, इस दौरान 1 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच सोने के रेट में मात्र 0.5 प्रतिशत की ही बढ़त दर्ज की गई है।
एमसीएक्स पर बढ़ रहे चांदी के रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतें जबरदस्त ट्रेड कर रही हैं। वर्तमान में एमसीएक्स पर चांदी के रेट में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते कारोबारी दिन मंगलवार यानी 9 दिसंबर को चांदी के रेट में 6,322 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त हुई है। वहीं, इस बढ़त के बादी चांदी के रेट 1,88,064 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। वहीं, इस दौर ट्रेड के समय चांदी के रेट 1,88,665 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड पर पहुंच गए थे।
चांदी के अलाव सोने की कीमतों में भी एमसीएक्स (MCX Gold Silver Rate) पर बढ़त दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम पर 145 रुपये की बढ़त हुई है। इसी के साथ सोने के रेट 1,30,107 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वर्तमान में सोने अपने सबसे उच्च स्तर से लगभग 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
जानें सोने के मुकाबले कितना महंगी हुई चांदी
साल 2025 में सोने व चांदी की कीमतों (Gold Rate Today) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सोने व चांदी की कीमतों ने कई बार अबतक की उच्चतम कीमतों का रिकॉर्ड बनाया है। ऐसे में सोने व चांदी की कीमतों में दिसंबर महीने में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस महीने में अब तक चांदी के रेट में हो रही बढ़ोतरी ने सोने की कीमतों को पीछे छोड़ दिया है।
एक्सचेंज की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार नवंबर महीने के अंतिम कारोबारी दिन चांदी के रेट (Chand ka Bhav) 1,74,981 रुपये प्रति किलोग्राम बनाए गए थे। वहीं, इसके बाद चांदी के रेट 13,083 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े हैं। ऐसे में चांदी के रेट 7.48 प्रतिशत तक इस महीने में अबतक बढ़े हैं।
इसके अलावा बात करें सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की तो यहां सोने के रेट (GOld Price 2025) में महज 603 रुपये की बढ़त हुई है। वहीं, प्रतिशत में यह बढ़त 0.46 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, 28 नवंबर को सोने के रेट 1,29,504 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे थे। ऐसे में आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है सोने की तुलना में चांदी निवेशकों का ज्यादा ध्यान आकर्षित करने लगी है।
जानें सोने के ताजा रेट
देश भर में सोने की कीमतें (Sone Ka Rate) अलग-अलग बनी हुई है। चलिए जानते हैं कि सोने की ताजा कीमतें क्या हैं।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 10 दिसंबर को 24 कैरेट सोने के रेट 13,024 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, यहां पर 22 कैरेट सोने के लिए रेट 11,940 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 9,772 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं।
नागपुर में 24 कैरेट सोने के आज के रेट 13,009 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने के लिए रेट 11,925 प्रति ग्राम चल रहे हैं। वहीं, यहां पर 18 कैरेट सोने के रेट 9,757 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं।
गुजरात की शहर अहमदाबाद में आज 10 दिसंबर को 24 कैरेट सोने के रेट (24 carat gold rates) 13,014 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं। वहीं, अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने के रेट 11,930 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 9,762 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार बने हुए हैं।
आज 10 दिसंबर को पुणे में 24 कैरेट सोने के रेट (Sone ja taja Bhav) 13,009 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 11,925 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं। वहीं, 18 कैरेट सोने के रेट 9,757 रुपये प्रति ग्राम पर वर्तमान में करोबार कर रहे हैं।
First published on: December 10, 2025 09:49 PM